मुंबई: शिवसेना विधायक की पत्नी की मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
\ कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक मंगेश कुडलकर के घर रविवार , 17 अप्रैल को बड़ी घटना घटी। विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी की लाश घर में पंखे से लटकती हुई मिली।
\

कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक मंगेश कुडलकर के घर रविवार , 17 अप्रैल को बड़ी घटना घटी।विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी की लाश घर में पंखे से लटकती हुई मिली। पुलिस के मुताबिक विधायक की पत्नी ने आत्महत्या की है। जॉइंट सीपी ने बताया कि शुरुआती तौर पर पुलिस को फोन पर हैंगिंग की सूचना मिली थी, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच की जा रही है।
शिवसेना के विधायक मंगेश कुडालकर का घर मुंबई में कुर्ला के नेहरू नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। हालंकि शिवसेना विधायक की पत्नी ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को इस घटना की जानकारी परिवार ने फोन करके दी थी, जिसके बाद नेहरू नगर पुलिस सहित डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे। इसके बाद नेहरू नगर पुलिस की टीम ने विधायक की पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की मृतक पत्नी का नाम रजनी कुडालकर है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 23 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 61 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 411 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 484 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 643 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 787 दिन पहले