देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
मुंबई 0 बार पढ़ी गई

महाराष्ट्र की अघाड़ी सरकार पर संकट – एकनाथ शिंदे 25 विधायकों के साथ गुजरात में, CM का फोन नहीं उठा रहे

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार खतरे में है। उनके दिग्गज मंत्री एकनाथ शिंदे अपने यानी, शिवसेना के 15, एक एनसीपी और 14 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत जा बसे। इस टोली में शिंदे के अलावा 3 मंत्री और हैं।

Abhishek Raghuvanshi21 जून 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार खतरे में है। उनके दिग्गज मंत्री एकनाथ शिंदे अपने यानी, शिवसेना के 15, एक एनसीपी और 14 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत जा बसे। इस टोली में शिंदे के अलावा 3 मंत्री और हैं। सुबह करीब 8 बजे सूरत से ही शिंदे के मुंबई छोड़ने की खबर आई। फिर पता चला कि शिंदे ने अपना मोबाइल तक बंद कर लिया। उनके मुख्यमंत्री तक बात नहीं कर पा रहे।

इन खबरों के कुछ घंटे बाद दिल्ली में हलचल तेज हो चली। गृह मंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे। बात क्या हुई पता नहीं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

तस्वीरों में खबर6 फोटो

कहा ये जा रहा है कि शिंदे विधायकों के साथ कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 31 महीने पहले महाराष्ट्र में जब उद्धव ठाकरे ने सरकार बनाई थी। तब शिवसेना-NCP गठबंधन के पास 56 विधायक थे और भाजपा के पास 106 विधायक। विधानसभा 288 विधायकों की है। यानी सरकार के लिए 144 विधायक चाहिए। मौजूदा हालात में शिवसेना-NCP और कांग्रेस के पास 153 विधायक बचते हैं।

संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र में कोई भूकंप नहीं आएगा
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई भूकंप नहीं आएगा। कुछ विधायकों को गुमराह किया गया है, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि सूरत में जो विधायक हैं, उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है। राउत ने कहा कि सबकी घेराबंदी कर दी गई है। सभी विधायक आना चाहते हैं और वे हर संघर्ष में शिवसेना के साथ रहे हैं।

सूरत के ली मेरिडियन होटल में रुके हैं सभी विधायक
दैनिक भास्कर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी विधायक सूरत के ली मेरिडियन होटल में रुके हैं। विधायकों को सूरत लाने में भाजपा के दो बड़े दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। सभी विधायक सोमवार शाम से ही

सूरत के जिस होटल में विधायक रुके हुए हैं उसके बाहर गुजरात पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

शिवसेना के कौन-कौन से विधायक के जाने की खबर
सूत्रों के अनुसार शिंदे समेत शिवसेना के 15 विधायक सूरत के होटल में रुके हैं। इनमें शहाजी बापू पाटील, महेश शिंदे, भरत गोगावले, महेंद्र दळवी, महेश थोरवे, विश्वनाथ भोईर, संजय राठोड, संदीपान भुमरे, उदयसिंह राजपूत, संजय शिरसाठ, रमेश बोरणारे, प्रदीप जैसवाल, अब्दुल सत्तार और तानाजी सावंत शामिल हैं।

अगर विधायक बागी हुए, तो गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार?
महाराष्ट्र में सोमवार को हुए विधान परिषद चुनाव में महाविकास अघाडी का बहुमत 151 तक गिर गया है। राज्यसभा चुनाव के दौरान महाविकास आघाडी के पास 162 विधायक थे, जबकि उससे पहले ये संख्या 170 थी। यानी राज्यसभा चुनाव के बाद महाविकास अघाडी के 11 विधायक कम हुए हैं।

परिषद चुनाव से पहले और बाद में तुलना करके देखा जाए तो कुल 19 विधायक महाविकास आघाडी से दूर हुए। दूसरी तरफ अब भाजपा को 134 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सरकार टिकने के लिए 144 का बहुमत जरूरी है। ऐसे में महाविकास अघाडी और भाजपा की संख्या में अंतर बहुत कम रह गया है।

फिर भी, शिवसेना में बगावत होती है तो दल-बदल कानून सबसे बडा चैलेंज होगा। बगावत के लिए एकनाथ शिंदे को इन विधायकों की सदस्यता भी कायम रखनी होगी। महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के पास कुल 56 विधायक है। कानून के हिसाब से शिंदे को 2/3 विधायक यानी 37 विधायक जुटाने होंगे। फिलहाल शिंदे के पास कुल 30 विधायक होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें शिवसेना के 15 विधायक है।

उद्धव से मिले एनसीपी अध्यक्ष, संजय राउत का दिल्ली दौरा रद्द
सियासी उठापटक के बीच एनसीपी महाराष्ट्र के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने उद्धव ठाकरे से मातोश्री में मुलाकात की है। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। राउत आज राष्ट्रपति कैंडिडेट को लेकर शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक में शामिल होने वाले थे।

फडणवीस दिल्ली पहुंचे, भाजपा अध्यक्ष बोले- राउत बड़ी वजह
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा- बगावत के पीछे सबसे बड़ी वजह संजय राउत हैं। उनके बयान से पार्टी के कई नेता असहज हैं। हम सरकार बनाने के बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने ट्वीट कर लिखा- एकनाथ शिंदे ने सही समय पर सही फैसला लिया है।

राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के बाद से चल रहे नाराज
एकनाथ शिंदे की गिनती शिवसेना के दिग्गज नेताओं में होती है। जब 2019 में चुनाव का रिजल्ट आया था, तो शिवसेना ने शिंदे को विधायक दल का नेता बनाया था। शिंदे ठाणे इलाके के बड़े नेता माने जाते हैं और बाला साहब ठाकरे के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। पिछले महीने महाराष्ट्र में राज्यसभा और सोमवार को विधान परिषद के चुनाव में शिवसेना में शिंदे की बात नहीं सुनी गई, जिसके बाद से ही वे नाराज चल रहे थे।

राज्य में 10 विधान परिषद सीटों के लिए सोमवार को रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें 5 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं 2-2 सीट पर शिवसेना-एनसीपी और एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। चुनाव में महाविकास अघाड़ी के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके बाद से ही सियासी सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।

नवंबर 2019 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद काफी सियासी ड्रामा हुआ था। इसके बाद नवंबर 2019 में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें एनसीपी और कांग्रेस का समर्थन मिला था। 2003 में उद्धव ठाकरे पहली बार शिवसेना में कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। बाला ठाकरे के निधन के बाद उन्होंने 2013 में शिवसेना की कमान संभाली थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्तिIndia News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 23 दिन पहलेमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपीMumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 61 दिन पहलेगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाईMumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 410 दिन पहलेमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी।Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 483 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 643 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 787 दिन पहले
TimeNewsMumbaiMumbaiसदरक्षणाय खलनिग्रहणाय’ या ब्रीद वाक्याचा अर्थ माहीत आहे काय?; बदलापूर प्रकरणी कोर्टाचा सवाल 791 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiविकृत पुरुषांना जगण्याचा अधिकार…; बदलापूर अत्याचार प्रकरणावर सिद्धार्थ चांदेकरची संतप्त पोस्ट 792 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiबदलापूरच्या घटनेनंतर सरकारची मोठी घोषणा, यापुढे शाळांना पाळावे लागणार हे नियम 792 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiअटल सेतु से कूदकर महिला कर रही थी आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर और पुलिस ने फुर्ती दिखाकर बचाया 795 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbai ‘निवडणुका येतील-जातील, पण…’, म्हणून हा नेता सकाळीच राज ठाकरेंच्या भेटीला 796 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiअजितदादांबद्दल आज मोठा गौप्यस्फोट? अंजली दमानिया पत्रकार परिषद घेऊन कोणता भांडाफोड करणार? राष्ट्रवादीत खळबळ? 796 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiवक्फ बोर्डाचं बिल आणता, आरक्षणाची मर्यादा वाढवण्याचंही विधेयक आणा; उद्धव ठाकरे यांचं मोदी सरकारला चॅलेंज 797 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiनारायण राणे यांना मुंबई हायकोर्टाचे समन्स; विनायक राऊत यांनी खासदारकी रद्द करण्यासाठी दाखल केली आहे याचिका 797 दिन पहले
TimeNewsMumbaiMumbaiमनसे-अजित पवार गटातील वादाच्या पार्श्वभूमीवर राज ठाकरे मुख्यमंत्र्यांच्या भेटीला 810 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbai जरांगे पाटील यांना चावी देऊन कोण चालवतोय? गुणरत्न सदावर्तेंनी थेट घेतलं नाव 811 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiसायन पूल बंदचा फटका, मुंबईकरांना वाहतूक कोडींचा ताप, वाहनांच्या लांब, लांब रांगा 811 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiहा देशाच्या सिक्युरिटी सोबतचा खेळ आहे, वेषांतर प्रकरणावर राऊत यांची खरमरीत टिका 814 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiगुणपती सणाच्या गाड्यांचे आरक्षण झाले फुल, चाकरमान्यांना आणखी गाड्यांची प्रतिक्षा 814 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiसुनील तटकरेंकडून संजय राऊत यांची बोलती बंद; ‘त्या’ प्रश्नावर दिला करारा जवाब 815 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiवरळीत पुन्हा हिट अँड रनची घटना, ठाण्यातील अत्तर व्यावसायिकाच्या गाडीने दुचाकीस्वाराला उडवले 815 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएकनाथ शिंदे यांच्या अत्यंत जवळच्या नेत्याच्या उद्धव ठाकरेंना वाढदिवसाच्या शुभेच्छा; मुख्यमंत्रीपदाबाबत काय म्हणाले? 817 दिन पहले
↑