देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 10 बार पढ़ी गई

पुष्यमित्र भार्गव होंगे भाजपा से इंदौर के महापौर उम्मीदवार! सीएम शिवराज ने लगाई मुहर

कांग्रेस से संजय शुक्ला का नाम महापौर प्रत्याशी के रूप में आने से भाजपा में एक हलचल सी मच गई थी। संजय की पार्टी कांग्रेस भले ही भाजपा से कमजोर हो लेकिन उनके प्रत्याशी का नाम जरूर तगड़ा था।

Abhishek Raghuvanshi15 जून 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कांग्रेस से संजय शुक्ला का नाम महापौर प्रत्याशी के रूप में आने से भाजपा में एक हलचल सी मच गई थी। संजय की पार्टी कांग्रेस भले ही भाजपा से कमजोर हो लेकिन उनके प्रत्याशी का नाम जरूर तगड़ा था। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के सामने भाजपा को अपने प्रत्याशी का नाम तय करने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी। ऐसा नहीं है कि उसके पास नाम की कमी थी लेकिन उनके क्राइटेरिए बहुत अलग थे। पुष्यमित्र को मैदान में उतारकर भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक संदेश भी दिया है। इस संदेश में साफ है कि कार्यकर्ता मेहनत करें, समय रहते उनकी मेहनत रंग भी लाएगी।

बात यह आ रही थी कि संजय शुक्ला की निजी टीम बहुत मजबूत है। कहा तो यह जाता है कि संजय के लिए कुछ अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी काम पर उतर आते हैं। इसके अलावा शुक्ला परिवार की ब्राह्मणों में पकड़ काफी मजबूत है जिसका फायदा संजय को विधानसभा चुनाव में भी मिला था। भाजपा संगठन को इन्हीं बातों पर गौर करना था जिसके चलते उसने हर नाम पर जिसे वह प्रत्याशी बना सकती थी उसे टटोला। विधायक रमेश मेंदोला के अलावा सामान्य वर्ग में पार्टी संगठन को ऐसा नाम नहीं दिख रहा था जो संजय शुक्ला के नाम से बड़ा नाम हो लेकिन विधायक होने के कारण मेंदोला क्राइटेरिये में नहीं आ रहे थे। वैसे भाजपा के लिए यह सोचने वाली बात भी है कि सामान्य वर्ग में कैलाश विजयवर्गीय, स्वर्गीय लक्ष्मणसिंह गौड़, रमेश मेंदोला जैसे कद्दावर नेता देने के बाद उसकी दूसरी बैच में सामान्य वर्ग का कोई पुरुष प्रत्याशी ऐसा आगे क्यों नहीं बढ़ पाया जिसे मैदान में उतारने के लिए पार्टी संगठन को इतनी मशक्कत नहीं करना पड़ी।

डॉ. निशांत खरे, टीनू जैन, डॉ. सचिन शर्मा, गोविंद मालू, कैलाश शर्मा, गोलू शुक्ला जैसे कई नामों के सामने आने के बाद पुष्यमित्र भार्गव का नाम तय किया गया। पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा का नाम भी काफी चला लेकिन सामान्य सीट पर यदि पार्टी किसी आरक्षित वर्ग या महिला को प्रत्याशी बनाती तो यह सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को लेकर प्रश्नचिह्न लगता। सामान्य सीट का मतलब इसपर कोई भी वर्ग के प्रत्याशी का चुनाव लड़ना है लेकिन अघोषित रूप से इसे सामान्य वर्ग के पुरुष के रूप में ही देखा जाता है, सामान्य वर्ग के पुरुषों को मौका कैसे मिलेगा?

पुष्यमित्र भार्गव के रूप में भाजपा ने जो चेहरा महापौर प्रत्याशी के रूप में उतारा है उसके पीछे कुछ कारण हैं। एक तो पुष्यमित्र की उम्र 40 साल से कम है जिससे भाजपा जिन युवा चेहरों को आगे लाने की बात करती है उसे पुष्यमित्र पूरा करते हैं। दूसरी बात यह है कि वे ब्राह्मण वर्ग से ही है यानि संजय शुक्ला जिन ब्राह्मण वोटों के दम पर मजबूत होते उसकी उम्मीद भाजपा संगठन ने समाप्त कर दी। अब इस वर्ग का वोट भले ही पुष्यमित्र को पूरा न जाए लेकिन संजय को भी नहीं मिलेगा। एक महत्वपूर्ण बात यह है कि पुष्यमित्र भाजपा युवा मोर्चे में भी रहे हैं जिससे पैराशूट उम्मीदवार का ठप्पा भी उनपर नहीं लगा। वे एकदम नया नाम भी नहीं है जिसे सुनकर मतदाता चौंक जाए क्योंकि उनका नाम किसी न किसी कारण से मीडिया में आता रहा है। उनकी बेदाग छवि उनके टिकट को पाने में सबसे महत्वपूर्ण रही। पेशे से वकील रहे पुष्यमित्र ने अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी अपनी एक इमेज बनाई है। हिंदी व अंग्रेजी पर उनकी अच्छी कमांड है और भाजपा जिस तरह के कार्यकर्ता को प्रमोट करना चाहती है वह नाम पुष्यमित्र के रूप में काफी सराहा जा रहा है। हालांकि यह कहना भी अतिशयोक्ति होगा कि नाम की घोषणा के साथ भाजपा ने महापौर का चुनाव जीत लिया क्योंकि संजय शुक्ला को कमजोर प्रत्याशी मानना बचपना होगा। संजय की टीम बहुत मजबूत है जिसके लिए पुष्यमित्र के साथ भाजपा को भी काफी मेहनत करना होगी और अपनी नजरें मैदान पर जमाकर रखना होगी तभी उनके खाते में यह पद आ पाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑