पुतिन ने यूक्रेन पर वॉर क्राइम का आरोप लगाया:फ्रांसीसी राष्ट्रपति से बोले- रूसी सेना यूक्रेनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन पर वॉर क्राइम का आरोप लगाया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन पर वॉर क्राइम का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा कि रूस, यूक्रेन में आम नागरिकों को मौत से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए ह्यूमैनिटेरियन कॉरिडोर बनाने जैसे प्रयास भी शामिल हैं।
पुतिन और इमैनुएल मैक्रों की बातचीत को लेकर जारी रूसी बयान के मुताबिक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति को यूक्रेनी सुरक्षाबलों की ओर से रोजाना किए जाने वाले वॉर क्राइम्स की जानकारी दी गई। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने विशेष तौर पर डोनबास इलाके के शहरों पर बड़े पैमाने पर रॉकेट हमले किए हैं। इस इलाके का एक हिस्सा रूस समर्थित अलगाववादियों के कब्जे में है।
बता दें कि पुतिन पर पहले ही जंग के कानून तोड़ने का आरोप लग चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को पहली बार पुतिन को ‘वॉर क्रिमिनल’ कहा था।
फ्रांस की पहल पर हुई बात
दोनों नेताओं की यह बातचीत फ्रांसीसी पहल पर हुई, जिसमें यूक्रेन में जंग खत्म करने के लिए मास्को और कीव के बीच चल रही बातचीत पर चर्चा हुई। जंग खत्म करने को लेकर मैक्रों दर्जनों बार व्यक्तिगत तौर पर और फोन पर पुतिन के साथ बात कर चुके हैं। मैक्रों चाहते हैं कि डिप्लोमैटिक डॉयलाग्स के जरिए मसले का हल हो।
मारियुपोल को लेकर चिंता जताई
4.5 लाख की आबादी वाला मारियुपोल फिलहाल रूसी हमलों से सबसे अधिक प्रभावित है।
एक घंटे 10 मिनट तक चली बातचीत के दौरान मैक्रों ने यूक्रेन के दक्षिण में मौजूद मारियुपोल शहर को लेकर चिंता जताई। ये शहर रूसी हमलों से सबसे अधिक प्रभावित है। शहर को 2 मार्च से ही रूसी सैनिकों ने घेर रखा है। मारियुपोल में बिजली, पानी, गैस, मोबाइल नेटवर्क और खाने की सप्लाई भी बंद है। यहां की आबादी करीब 4.5 लाख है।
मैक्रों ने कहा कि शहर में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यहां रूसी घेराबंदी हटाने और मानवीय सहायता पहुंचाने का भी आग्रह किया।
क्या है वॉरक्राइम?
अगर जंग के दौरान कोई देश बेहद घातक बमों का इस्तेमाल आम नागरिकों, रिहायशी इलाकों, स्कूलों या अस्पतालों को निशाना बनाने के लिए करता है, तो उसके खिलाफ हेग कन्वेंशन 1899 और 1907 के तहत वॉर क्राइम यानी युद्ध अपराध का मुकदमा चलाया जा सकता है।
वॉर क्राइम युद्ध के नियमों का उल्लंघन है, जिसके तहत जानबूझकर नागरिकों को मारना या जानबूझकर युद्ध बंदियों को मारना, यातना देना, बंधक बनाना, नागरिक संपत्ति को अनावश्यक रूप से नष्ट करना, युद्ध के दौरान यौन हिंसा, लूटपाट, सेना में बच्चों की भर्ती, नरसंहार आदि जैसे अपराध शामिल हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
