दिल्ली में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, कई पुलिसकर्मी भी घायल।
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। उपद्रवियों ने यहां आगजनी भी की है। इसके साथ ही तलवार और गोलियां भी चली हैं। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। उपद्रवियों ने यहां आगजनी भी की है। इसके साथ ही तलवार और गोलियां भी चली हैं। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुरी में तनाव है, लेकिन हालात पर काबू पा लिया गया है। वहां RAF की दो कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा संंवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से स्थिति की जानकारी ली और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
घटना जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास की है। यहां शोभायात्रा पर अचानक पथराव हुआ। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पथराव रोकने पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हालांकि गृह मंत्रालय के मुताबिक, सिर्फ एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। घटना के बाद कई थानों से एडिशनल पुलिस फोर्स बुलाई गई है। रैपिड एक्शन फोर्स इलाके में मार्च कर रही है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के मुताबिक- हालात नियंत्रण में हैं। स्थिति बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दिल्ली के बाकी इलाकों में भी सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। बवाल के दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं। शाम करीब 5:30 बजे ये घटना हुई है। कुशल सिनेमा के पास ये पथराव हुआ।
अरविंद केजरीवाल बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। दिल्ली के जहांगीर पुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है। जो भी दोषी हों उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। सभी लोगों से अपील- एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 30 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 32 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले

