दिल्ली में न्यू अशोक नगर से आनंद विहार के लिए सुरंग बनकर तैयार
देश की पहली रीजनल रैपिड रेल के लिए दिल्ली के आनंद विहार से न्यू अशोक नगर की तरफ डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माणकार्य पूरा हो गया है.
देश की पहली रीजनल रैपिड रेल के लिए दिल्ली के आनंद विहार से न्यू अशोक नगर की तरफ डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माणकार्य पूरा हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) दिल्ली और मेरठ के बीच भारत की पहली रीजनल रैपिड रेल चलाने जा रहा है. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 82 किमी लंबा है, जिसमें से 14 किमी दिल्ली में है. दिल्ली खंड में चार स्टेशन हैं – जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार. बता दें कि इसमें आनंद विहार स्टेशन भूमिगत है.
आनंद विहार स्टेशन से न्यू अशोक नगर की ओर तीन किलोमीटर लंबी दो समानांतर सुरंगों के निर्माण के लिए दो ‘सुदर्शन’ टनल बोरिंग मशीन काम कर रही हैं. इसमें से पहली सुदर्शन 4.1 अबतक 1.5 किलोमीटर सुरंग खोद चुकी है. वहीं, सुदर्शन 4.2 अब तक लगभग एक किलोमीटर सुरंग का निर्माण कर चुकी है. टनल का काम पूरा होने के बाद इन दोनों मशीनों को न्यू अशोक नगर स्टेशन के पास बाहर निकाला जाएगा.
बता दें, सुरंग खंडों का निर्माण एनसीआरटीसी के कास्टिंग यार्ड में किया जा रहा है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, यहां रोलिंग स्टॉक बड़े हैं और रैपिड रेल 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर डिजाइन की गई है, इसलिए सभी टनल को 6.5 मीटर व्यास में बनाया जा रहा है.
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों का भी प्रावधान किया गया है. किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए भूमिगत खंडों में लगभग हर 250 मीटर पर एक क्रॉस-पैसेज बनाने का प्लान है.
बता दें, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर रैपिड रेल को 2025 तक पूरी तरह ऑपरेशनल कर दिया जाएगा. इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में है जबकि 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में. पूरी तरह बनने के बाद दिल्ली से मेरठ की यात्रा करने में महज 50 मिनट का समय लगेगा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
