गणेश विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस की खास तैयारियां, बप्पा की सुरक्षा में तैनात होंगे 40 हजार पुलिसकर्मी
महाराष्ट्र (Maharashtra) का मुंबई (Mumbai) शहर इस वक्त गणेश उत्सव के रंग में रगां हुआ नजर आ रहा है. वहीं शहर पुलिस में शुक्रवार को होने वाले भव्य गणेशोत्सव (Ganesh Utsav 2022) के लिए पुलिस ने कमर कस ली है.

महाराष्ट्र (Maharashtra) का मुंबई (Mumbai) शहर इस वक्त गणेश उत्सव के रंग में रगां हुआ नजर आ रहा है. वहीं शहर पुलिस में शुक्रवार को होने वाले भव्य गणेशोत्सव (Ganesh Utsav 2022) के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. शहर भर में बंदोबस्त और कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए 40,000 पुलिस कर्मी तैनात होंगे. इसके साथ ही शहर के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा की समीक्षा की गई है और उन्हें पर्याप्त जनशक्ति प्रदान की गई है. इस मौके पर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं.
अधिकारी के साथ 15 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदोबस्त के लिए अलग-अलग जगहों पर करीब 3,200 अधिकारी और 15,500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इसके अलावा, स्थानीय पुलिस थानों के कर्मी इलाकों में गश्त करेंगे. बंदोबस्त में एसआरपीएफ की आठ कंपनियां, रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी और फोर्स वन की एक-एक कंपनी शामिल होगी, जबकि इसमें 750 होमगार्ड भी शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही 250 प्रशिक्षु भी पुलिस और नागरिकों की मदद कर रहे हैं. क्विक रिस्पांस टीम के कमांडो, डॉग स्क्वायड भी बंदोबस्त का हिस्सा होंगे.
सुरक्षा के लिए होगा ड्रोन का यूज
गिरगांव चौपाटी पर पुलिस नौ वाच टावरों से बंदोबस्त करेगी. जबकि निगरानी के लिए पुलिस और बीएमसी द्वारा एक-एक ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस के साथ एक गैस दस्ता भी होगा, जो लेजर गन लेकर चलता है. पुलिस कर्मी 60 वॉकी-टॉकी से लैस होंगे, 15 दूरबीन और आठ सीसीटीवी वैन दो हिप्पो क्रेन के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होंगी.
बताते चलें कि गणेश उत्सव का त्योहार 31 अगस्त गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुआ था. इसमें सभी लोग बप्पा को अपने घर स्थापित में लाकर स्थापित करते हैं और फिर 10 दिनों तक उनकी सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं. इसके बाद 10वें दिन अनंत चतुर्थी के दिन उनका विसर्जन किया जाता है. बप्पा को विदाई देते वक्त हर किसी की आंखे नम नजर आती है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 28 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 66 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 416 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 489 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 648 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 791 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 791 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 792 दिन पहले