कोरोना में मृत नागरिकों के परिजनों की कांग्रेस करेगी सहायता ,विधायक शुक्ला ने तैयार की योजना, कल रामनवमी से शुरू होगी मदद की हेल्पलाइन
इंदौर । कोरोनावायरस के संक्रमण की महामारी से मृत नागरिकों के परिजनों की अब कांग्रेस के द्वारा मदद की जाएगी । इसके लिए विधायक संजय शुक्ला के द्वारा योजना तैयार की गई है, जो कि कल रामनवमी के दिन से शुरू होगी ।
इंदौर । कोरोनावायरस के संक्रमण की महामारी से मृत नागरिकों के परिजनों की अब कांग्रेस के द्वारा मदद की जाएगी । इसके लिए विधायक संजय शुक्ला के द्वारा योजना तैयार की गई है, जो कि कल रामनवमी के दिन से शुरू होगी । इस योजना के अंतर्गत मदद की हेल्पलाइन शुरू की जाएगी ।
विगत दो वर्षो में कोरोना की महामारी में हजारों परिवारों ने अपने परिजनो को खोया है । जिन परिवारों पर यह वज्रपात हुआ है उनकी कानूनन मदद का ऐलान कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने ऐसे पीड़ित परिवार जनों की मदद के लिए म. प्र. कांग्रेस के मीडिया पेनलिस्ट और एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी को जिम्मेदारी देते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 1 के लिए अधिकृत किया है। द्विवेदी ने बताया कि कोरोना से जिन परिवारों के मुखियाओं की मृत्यु हुई हैं उनके
वारिस या संपत्ति के स्वामी का नामांतरण विभिन्न शासकीय कार्यालयों में कैसे किया जाए, इसकी कानूनन सलाह हेतु एक अनूठा और पूरी तरह से नि: शुल्क अभियान रामनवमी से प्रारंभ किया जा रहा है ।
प्रदेश के लोकप्रिय जननेता एवम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ इन जरूरत मंद लोगो को न्याय नहीं मिलने से बहुत ज्यादा व्यथित हैं । उनके ही सुझाव और दिशा निर्देश पर शहर काग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में यह पूरा आभियान चलाया जाएगा ।
शुक्ला ने बताया कि आवेदन, आवश्यक दस्तावेज और विधिक दस्तावेज हेतु एक हेल्प लाइन भी कल रामनवमी से प्रारंभ की जा
रही हैं । ऐसे सभी जरूरत मंद लोगो की हर सम्भव मदद पुरी तरह से नि:शुल्क होगी । इनकी मदद हेतु अलग अलग वार्डो में सीधे संवाद की भी व्यवस्था भी की जा रही हैं । शुक्ला ने कहा कि म. प्र. की भाजपा सरकार ने इन पीड़ित परिवार जनों की सहायता के कई वादे और अनेकों घोषणा की पर आज तक किसी पर भी अमल में नहीं किया गया है । इन नागरिको को स्टाम्प शुल्क में कोई रियायत नहीं दी गई है । नामांतरण शुल्क , शपथ पत्र शुल्क ,लीज किराया , सर चार्ज के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र तक के लिए शुल्क लिया जा रहा है । बिजली के बिल मुख्यमंत्री पहले तो माफ कर देते है और एक साल बाद बकाया जोड़कर भेज दिए जाते है । जबकि जिस भी परिवार ने इस त्रासदी का सामना किया है उनके प्रति शासन प्रशासन का सहानुभूति वाला रवैया होना चाहिए, पर सरकार
आपदा में भी कमाई के अवसर तलाश रही हैं । ऐसे पीड़ित लोगो की हम हर सम्भव मदद करेगें । उनके हक के लिऐ शासन प्रशासन से बात करेगें और जरूरत पड़ी तो चरणबद्ध आंदोलन भी करेगें ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले