कलेक्टर श्री सिंह ने मोहम्मद बिलाल रजा के विरूद्ध लगाई रासुका , लोक शांति व्यवस्था भंग करने एवं धार्मिक भावनाओं का आघात करने के मामले में हुई कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने इंदौर निवासी मोहम्मद बिलाल रजा पिता मोहम्मद सलीम को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत गिरफ्तार करने के आदेश जारी किये हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने इंदौर निवासी मोहम्मद बिलाल रजा पिता मोहम्मद सलीम को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत गिरफ्तार करने के आदेश जारी किये हैं। आरोपी मोहम्मद बिलाल द्वारा समय-समय पर साम्प्रदायिक रूप से अत्यधिक संवेदनशील जैसे अपराधों को घटित करने, लोक शांति व्यवस्था भंग करने एवं धार्मिक भावनाओं का आघात किये जाने के मामले में उक्त कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद बिलाल रजा पिता मोहम्मद सलीम वर्ष 2011 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इसके विरूद्ध वर्ष 2021 में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 105/2021 धारा 307, 147, 148, 149, 354, 323, 294, 506 भादवि एवं 3 (2)(5) एससीएसटी अधिनियम तथा 7/8 पास्को अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया है। इस अपराध में भी इस व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावना के आधार पर ही अपराध घटित किया गया है। इस अपराध के घटित होने पर शहर की शांति व्यवस्था पर विपरित प्रभाव पड़ा था। आरोपी कई असामाजिक तत्वों को अपने साथ ररखकर खास तौर पर साम्प्रदायिक रूप से अत्यधिक संवेदनशील जैसे अपराधों को घटित करने के लिए अग्रसर रहता है। इसके विरूद्ध अभी तक थाना पंढरीनाथ तथा शहर इन्दौर के अन्य थानों पर हत्या का प्रयास, जुआ खेलने के साथ साथ सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले संदेश अग्रेषित करना तथा प्रसारित करने जैसे कृत्य किए जा रहे हैं। इसके सभी अपराधिक कृत्य विधिमान्य व्यवस्था को प्रभावित करने वाले हैं। अनावेदक खास तौर पर धर्म विशेष के खिलाफ आपराधिक मानसिकता रखते हुए लोक शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता रहा है। जिसके फलस्वरूप आम जनता के लोगों में हर समय इसका भय बना रहता है और आम जनता का कोई भी व्यक्ति इसके विरूद्ध सीधे तौर पर रिपोर्ट करने व गवाही देने का साहस नहीं कर पाता है। अनावेदक के विरूद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई परन्तु अनावेदक की गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ है। जिसे देखते हुये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह द्वारा पुलिस उपायुक्त शहर इन्दौर जोन-4 के प्रतिवेदन एवं थाना प्रभारी पंढरीनाथ के कथन से सहमत होते हुए मोहम्मद बिलाल रजा पिता मोहम्मद सलीम के विरूद्ध रासुका की कार्रवाई की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले