देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 15 बार पढ़ी गई

ओमिक्रॉन ने भारत में बदला रूप! डेल्टा की जगह ले रहा नया वैरिएंट BA.1, इस राज्य में मिल रहे केस

देश भर में कोरोना के नए केसों में तेजी से इजाफे के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में शायद रूप बदल लिया है। ओमिक्रॉन का ही एक और रूप बताए जा रहे BA.1 वैरिएंट ने अब डेल्टा की जगह लेना शुरू कर दिया है।

Abhishek Raghuvanshi11 जनवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश भर में कोरोना के नए केसों में तेजी से इजाफे के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में शायद रूप बदल लिया है। ओमिक्रॉन का ही एक और रूप बताए जा रहे BA.1 वैरिएंट ने अब डेल्टा की जगह लेना शुरू कर दिया है। फिलहाल महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में ऐसा देखा जा रहा है। वैज्ञानिक पॉजिटिव क्लीनिकल सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग करने में जुटे हैं। इस स्टडी के बाद ही कुछ और जानकारी निकलकर सामने आ सकेगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन से ज्यादा फिलहाल BA.1 वैरिएंट ही देश भर में तेजी से बढ़ रहे केसों के लिए जिम्मेदार है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इस वैरिएंट से पीड़ित लोगों में मामूली लक्षण ही दिखे हैं और लोगों को अस्पतालों में कम ही एडमिट करने की जरूरत पड़ रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट की ही फैमिली से जुड़े तीन नए वैरिएंट BA.1, BA.2 और BA.3 सामने आए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सीनियर साइंटिस्ट ने बताया, ‘हमें कुछ क्लीनिकल सैंपल्स में BA.1 वैरिएंट की मौजूदगी मिली है। यह ओमिक्रॉन वैरिएंट फैमिली से ही ताल्लुक रखता है। यह एक ही फैमिली के हैं। इसलिए पीड़ित लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट ही बताया जा रहा है।’

बता दें कि देश में 20 दिसंबर के बाद से ही कोरोना के नए केसों में तेजी देखी जा रही है। सोमवार को देश भर में एक ही दिन में 1.80 लाख नए केसों का आंकड़ा सामने आया है। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में केसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि देश में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है और फरवरी के पहले सप्ताह में यह पीक पर होगी। हालांकि राहत की बात यह है कि भले ही केसों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ज्यादातर लोगों को अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है।

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मार्च के मध्य तक कोरोना की यह तीसरी लहर बेहद धीमी हो जाएगी। तीसरी लहर इस महीने के मध्य में अपने पीक पर पहुंच सकती है। हमारे पास पूरे भारत के लिए प्रयाप्त डेटा तो नहीं है, लेकिन हमारी वर्तमान गणना के अनुसार हम उम्मीद करते हैं कि तीसरी लहर अगले महीने की शुरुआत में चरम पर पहुंच जाएगी। पीक की ऊंचाई वर्तमान में ठीक से नहीं ली जा रही है, क्योंकि पैरामीटर तेजी से बदल रहे हैं। एक अनुमान के रूप में हम एक दिन में चार से आठ लाख मामलों की एक विस्तृत श्रृंखला की भविष्यवाणी करते हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑