देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस के ‘’ऑपरेशन प्रहार” अभियान में 1757 आरोपियों के विरुध्द कार्यवाही

• शहर के देर रात तक नशा परोसने वाले पबों पर पुलिस का प्रहार । • चार ड्रोन से सतत् निगरानी की गई । • 100 से अधिक वाहनों एवं 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अभियान में शामिल ।

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

• शहर के देर रात तक नशा परोसने वाले पबों पर पुलिस का प्रहार ।
• चार ड्रोन से सतत् निगरानी की गई ।
• 100 से अधिक वाहनों एवं 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अभियान में शामिल ।
• नशा कर वाहन चलाने वालों के विरुध्द ब्रीद एनालायजर से चैक कर कार्यावाही की गई ।
• 14 स्थानों पर नाकाबंदी कर चैकिंग एवं 57 स्थानों पर ब्रीद एनालायजर के साथ चैकिंग।
• शहर के नशे के अड्डो पर देर रात दबिश ।
• छेड़खानी करने वाले हॉटस्पाट पर पुलिस की धरपकड़ ।
• रात में आवारा घूमने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ ।
• देर रात गुण्डे बदमाशों के घर पहुंची पुलिस ।
• शहर के थानों की हवालात बदमाशों से भरी ।
• चोरी का माल ले जाते आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार ।
• देर रात प्रारंभ हुआ अभियान सुबह तक चला ।
• स्थायी/गिरफ्तारी/जमानती 666 वारंट तामील ।
• माननीय न्यायालय के लंबित 322 संमंस तामील ।
• 281 आरोपियों के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ।
• रात में अवैध शराब बेचने वाले 77 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।
• आर्म्स एक्ट के 42 एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 06 आरोपी गिरफ्तार ।
• 66 फरार आरोपी गिरफ्तार ।
• 291 सूचीबध्द गुण्डे, निगरानी बदमाश, संदिग्धों की सघन चैकिंग ।
• धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने पर 02 के विरुध्द कार्यवाही ।

इंदौर – श्रीमान् पुलिस आयुक्त इंदौर नगरीय श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार जो इंदौर में अपराधियों के विरुध्द चलाया जा रहा है, दिनांक 29 मार्च 2022 की रात को पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देशन में देर रात अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों एवं फरार आरोपियों के विरुध्द आकस्मिक रुप से ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही की गई । जिसके अंतर्गत अति. पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री मनीष कपूरिया एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त जोन 01 श्री अमित तोलानी, पुलिस उपायुक्तजोन 02 श्री सम्पत उपाध्याय , पुलिस उपायुक्त जोन 03श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री राजेश कुमार सिंह , पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री निमिष अग्रवाल एवं पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में सभी जोन में ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया गया ।

तस्वीरों में खबर5 फोटो

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत आकस्मिक रुप से सभी जोन में पुलिस टीमों का गठन कर अभियान के अंतर्गत विभिन्न टास्क को व्रीफिंग कर टीमें रवाना की गई । जोन के अंतर्गत विभिन्न टीमों के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले, शराब बेचने वाले , नशा बेचने वालों के विरुध्द घेराबंधी कर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन किया गया । जिसमें अलग अलग क्षेत्रों में 77 आरोपी आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए , मादक पदार्थ को बेचने व सेवन करने वाले 06 लोगों को गिरफ्तार किया गया । तथा संधिग्ध व आवारा लोगों को आकस्मिक चैकिंग में 42 लोगों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया ।

ऑपरेशन प्रहार के आकस्मिक अभियान में 156 स्थायी वारंटी , 214 गिरफ्तारी वारंटी , 296 जमानती वारंटी तथा 66 विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों को पुलिस की विभिन्न टीमों ने धरपकड़ कर गिरफ्तार किया । माननीय न्यायालय के विभिन्न थानों लंबित 322 संमंसको तामील कराया गया । वाउंडओवर के तहत 107,116(3) सीआरपीसी , 110 सीआरपीसी के लंबित 235 नोटिस को तामील कराया गया । अभियान के अंतर्गत रात में आवारा एवं अकारण संदिग्ध अवस्था में मिलने पर 46 लोगों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया । धारा 144 सीआरपीसी के तहत जारी आदेश का उल्लंघन करने पर 02 आरोपियों के विरुध्द कार्यवाही की गई । रात्रि प्रहार अभियान के अंतर्गत वाहनों की चैकिंग करने पर संदिग्ध एवं नशे की हालत पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 04 वाहन चालकों के विरुध्द कार्यवाही की गई । प्रहार अभियान के दौरान 14 स्थानों पर नाकाबंदी कर चैकिंग तथा 57 स्थानों पर ब्रीद एनालायजर से चैकिंग की गई ।आदतन एवं सूचीवध्द गुण्डे व निगरानी बदमाशों की चैकिंग की गई एवं 291 सूचीवध्द/निगरानी/संदिग्ध बदमाशों को थाने पर लाकर डोजियर तैयार कर पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है।

इंदौर पुलिस के ऑपरेशन प्रहार देर रात शुरु होकर सुबह तक जारी रहा । इस अभियान में पुलिस की टीम के द्वारा देर रात बैठकर नशा करने व बेचने वालों के अड्डों पर दबिश दी गई। बस्तयों में व मोहल्लो में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही की गई । देर रात आवारा घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरुध्द कार्यवाही की गई । पूरे प्रहार अभियान की मॉनीटरिंग एवं निगरानी कंट्रोल रुम के कैमरों एवं 04 अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों के द्वारा की गई । ड्रोन का उपयोग घनी बस्ती , तंग गलियों एवं छतों पर छुपे गुण्डे बदमाशों की पहचान करने के लिए किया गया । अभियान के अंतर्गत ब्रीद एनालायजर का उपयोग नशा कर वाहन चलाने वालों के विरुध्द कार्यवाही हेतु किया गया । अभियान को प्रभावी वनाने के लिए अतिरिक्त वाहनों को अधिग्रहण किया गया तथा लगभग 100 से अधिक चार पहिया वाहन एवं जेल वाहनों को ऑपरेशन हेतु लगाया गया । पुलिस के इस अभियान से पुलिस थानों के हवालात भर गए तथा अस्पतालों में एमएलसी हेतु अपराधियों की लंबी लाईन लग गई ।ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत लगातार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है । आकस्मिक रुप से चलाए गए इस अभियान में सभी जोन के अति. पुलिस उपायुक्त , सहा. पुलिस आयुक्त , थाना प्रभारी , थानों का बल एवं कंट्रोल रुम के रिजर्ब बल जिसमें 1500 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा ऑपरेशन प्रहार की कार्यवाही को सफलतापूर्वक संपादित किया गया ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑