इंदौर के राजवाड़ा चौक पर आधी रात को तिरंगा लहराकर मनाई भारत की जीत की खुशी, जगह-जगह आतिशबाजी
मैच खत्म होने के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों से क्रिकेटप्रेमी राजवाड़ा चौक पर इकठ्ठा हो गए।

मैच खत्म होने के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों से क्रिकेटप्रेमी राजवाड़ा चौक पर इकठ्ठा हो गए।
एशिया क्रिकेट कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद रविवार आधी रात को शहर का राजवाड़ा चौक क्रिकेट प्रेमियाें के जश्न से गुलजार हो गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पहुंचे शहरवासियों ने जीत के उत्साह को चार गुना कर दिया। उल्लेखनीय है कि एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने हार्दिक पांड्या के छक्के की मदद से पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया। पाकिस्तना के 19.5 ओवरों में 147 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच खत्म होने के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों से क्रिकेट प्रेमी कारों और दो पहिया वाहनों पर सवार होकर राजवाड़ा चौक पर जमा हो गए। शहर में भी जगह-जगह आतिशबाजी की गई। मैच के लिए राजवाड़ा चौक पर भी बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी।
राजवाड़ा की ओर जाने वाले हर मार्ग से लोग हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जा रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे स्वतंत्रता दिवस के बाद एक बार फिर तिरंगा यात्रा निकल रही हो। वाहनों में देशभक्ति के गीत बजाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। देखते ही देखते राजवाड़ा पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि जवाहर मार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों के कारण जाम लग गया।
लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ राजवाड़ा चौक पर पहुंचे। लोगों को जहां जगह मिली, वहीं वाहन खड़े करके झुंड के झुंड पैदल ही राजवाड़ा चौक की ओर चल पड़े। युवाओं में जीत का उत्साह चरम पर था। वे कारों के ऊपर चढ़कर तिरंगा लहरा रहे थे। दूसरी तरफ से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लग रहे थे।
युवक और युवतियां मोबाइल फोन से वीडियो और सेल्फी लेने लगे। भीड़ के कारण जवाहर मार्ग पर गुरुद्वारे के पास एक एम्बुलेंस भी फंस गई, जिसके लिए लोगों ने स्वयं जगह बनाकर रास्ता दिया। अचानक आई भीड़ के कारण यहां पुलिस भी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
साथ ही एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल तेज गेंदबाज आवेश खान के श्रीनगर काकड़ स्थित घर पर भी जमकर जश्न बना।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले