इंदौर के पेडमी की गोशाला में डेढ़ सौ गायों के कंकाल मिले, मैनेजर गिरफ्तार
भोपाल में गोशाला में हुई गायों की मौत के बाद इंदौर में डेढ़ सौ गायों के कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। हिंदूवादियों ने हंगामा किया, तब खुड़ैल थाना पुलिस ने गोशाला के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल में गोशाला में हुई गायों की मौत के बाद इंदौर में डेढ़ सौ गायों के कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। हिंदूवादियों ने हंगामा किया, तब खुड़ैल थाना पुलिस ने गोशाला के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से गायों के कंकाल से 21 बिल्ले एकत्र किए हैं। पुलिस ने आरोपित पर गोवंश प्रतिषेध के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
यह घटना शहर से करीब 30 किमी दूर स्थित अहिल्या माता जीवदया मंडल ट्रस्ट द्वारा मौध्यापुरा (पेडमी) में संचालित गोशाला की है। ट्रस्ट का मुख्यालय केसरबाग रोड पर है। पुलिस ने फरियादी मनोज तिवारी (वल्लभ नगर) की शिकायत पर आरोपित अशोक रामदीन पस्तोर के विरुद्ध गौवंश प्रतिषेध के तहत केस दर्ज किया है।
गोसेवा के लिए गए तो पता चला
डीएसपी (मुख्यालय) अजय वाजपेयी के अनुसार कंकाल गोशाला के पीछे खाली मैदान (हड्डी खोह) में पड़े हुए थे। मनोज ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह सुधा चौधरी, गोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अक्षय मित्तल, विष्णु शर्मा, मदनलाल यादव, राजकुमार, दुर्गेश लड्ढा, चंद्रशेखर पटेल, मनोहर पटेल, अमित माहेश्वरी, भरत शर्मा, ओंकार चौधरी के साथ अहिल्या माता गोशाला गोसेवा के लिए गया था। गोशाला के पीछे डेढ़ सौ गायों के कंकाल पड़े हुए थे। वहां गिद्ध मंडरा रहे थे। मनोज ने प्रबंधन से घटना के बारे में पूछा और कंकालों की वीडियो रिकार्डिंग कर इंटरनेट मीडिया पर जारी कर दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने ताबड़तोड़ प्रकरण दर्ज कर देर रात गोशाला के प्रबंधक अशोक पस्तोर को पकड़ लिया।
गोशाला से 533 गोवंश का रिकार्ड जब्त
रात में ही मुख्यालय से अधिकारी गोशाला पहुंचे और अशोक व चौकीदार लक्ष्मण से पूछताछ की। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि गोशाला में उन गायों को लाया जाता है जो बीमार और कमजोर होती हैं और ग्रामीण जंगलों में छोड़ देते हैं। मरने के बाद गायों के शव मैदान में फिंकवा देते हैं। गोशाला से जब्त रिकार्ड के अनुसार वर्तमान में 257 गाय, 143 केड़ियां (बछड़ी), 116 केड़े (बछड़े), 06 नंदी और 11 बैल हैं। गोशाला में बने चिकित्सालय में कई गायें हैं। उसमें पांच गायें गंभीर हैं। एक गाय के पैर में पट्टा भी बंधा हुआ था। पुलिस के अनुसार ट्रस्ट के रामेश्वरलाल असावा (अध्यक्ष), प्रकाशचंद्र सोडानी (मंत्री), पुरुषोत्तमदास पसारी (कोषाध्यक्ष), न्यासीगण लक्ष्मीनारायण कसेर, एमसी रावत, गिरधर गोपाल नागर, गोपालदास मित्तल, हंसराज जैन, देवेंद्र कुमार मुछाल, शंकरलाल अग्रवाल शामिल हैं
बसई गोशाला कांड के बाद हुई थी जांच
भोपाल के बसई गांव स्थित गोशाला में गायों की मौत के बाद इस गोशाला की भी जांच हुई थी। प्रशासन की टीम ने न्यासियों से बात करने व दौरा करने के बाद रिपोर्ट में गोशाला को व्यवस्थित बताया था।
बीमार गाय छोड़ जाते हैं लोग
गोशाला में हम गोसेवा करते हैं। लोग बीमार गाय छोड़ जाते हैं। उपचार व सेवा के बाद भी कई गायें मर जाती हैं। गाय के मृत शरीर बाहर फिंकवा दिए जाते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले