इंडिया गेट पर बहुत कुछ बदल गया, नहीं दिखेगी वो राइफल और हेलमेट
इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का हिस्सा रही राइफल और सैनिक के हेलमेट को नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) में शिफ्ट किया गया है.
इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का हिस्सा रही राइफल और सैनिक के हेलमेट को नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) में शिफ्ट किया गया है. एक समारोह के दौरान सशस्त्र बलों ने इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को इंडिया गेट से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर परम योद्धा स्थल पर शिफ्ट किया. बता दें कि अब 1971 युद्ध के शहीद सैनिकों के स्मारक को पूरी तरह से नेशनल वॉर मेमोरियल स्थानांतरित कर दिया गया है.
वॉर मेमोरियल में परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की प्रतिमाओं के बीच इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को स्थापित किया गया है. चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस की अध्यक्षता में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के एयर मार्शल बीआर कृष्णा के नेतृत्व में समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे.
समारोह के दौरान अंतिम सलामी के बाद माल्यार्पण किया गया. फिर एक गाड़ी में इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को वॉर मेमोरियल के परम योद्धा स्थल तक ले जाया गया. बता दें कि हाल ही मे अमर जवान ज्योति की अनन्त लौ का नेशनल वॉर मेमोरियल की अमर लौ में विलय किया गया था.
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 1971 के युद्ध के शहीद सैनिकों के प्रतीक इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर परम योद्धा स्थल पर ले जाया गया. परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की प्रतिमाओं के बीच इसे स्थापित किया गया है
नेशनल वॉर मेमोरियल इंडिया गेट के करीब 40 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है. इसमें 26,000 से अधिक भारतीय सैनिकों के नाम हैं, जिन्होंने आजादी के बाद से विभिन्न युद्धों में अपने प्राणों की आहुति दी है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 घंटा पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 घंटा पहले
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 3 घंटे पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 4 घंटे पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 5 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 5 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 6 घंटे पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 6 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 1 दिन पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 8 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले