Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला ने ये किया था आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, इन लोगों को किया था शुक्रिया
Sidharth Shukla Death: अभिनेता Siddharth Shukla की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है.
Sidharth Shukla Death: अभिनेता Siddharth Shukla की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.
ऐसे में अब सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला ने 24 अगस्त को आखिरी बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को शुक्रिया अदा किया था. सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिल से धन्यवाद! आप अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं, अनगिनत घंटे काम करते हैं, और उन रोगियों को आराम देते हैं जो अपने परिवारों के साथ नहीं हो सकते. आप वास्तव में सबसे बहादुर हैं! अग्रिम पंक्ति में रहना आसान नहीं है, लेकिन हम वास्तव में आपके प्रयासों की सराहना करते हैं. #MumbaiDiariesOnPrime इन सुपरहीरो के लिए सफेद टोपी, नर्सिंग स्टाफ और उनके अनगिनत बलिदानों के लिए एक श्रद्धांजलि है. 25 अगस्त को ट्रेलर आउट. #TheHeroesWeOwe.’
सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए. बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया.
बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली. उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया. दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे. इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे. उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था.
2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था. सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था. अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 24 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 62 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 412 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 485 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 644 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 787 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 788 दिन पहले