सूरत बना पॉर्न फिल्मों का नया केंद्र, मुंबई से मॉडल्स बुलाकर होती है शूटिंग
गुजरात का सूरत शहर पॉर्न फिल्मों का नया केंद्र बन गया है। पॉर्न फिल्मों की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड स्थित बंगलों में ही ज्यादा होती थी। मड आइलैंड के बंगलों का किराया बहुत ज्यादा है।
गुजरात का सूरत शहर पॉर्न फिल्मों का नया केंद्र बन गया है। पॉर्न फिल्मों की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड स्थित बंगलों में ही ज्यादा होती थी। मड आइलैंड के बंगलों का किराया बहुत ज्यादा है। पॉर्न फिल्मों के रैकेट से जुड़े कई लोगों को यह किराया उनके बजट में फिट नहीं बैठता है, इसलिए उन्होंने सूरत शहर और उससे बाहर कुछ बंगलों को मुंबई की तुलना में सस्ते रेंट पर ले लिया। वहां मुंबई से मॉडल्स को बुलाकर नियमित शूटिंग होने लगी।
मुंबई
गुजरात का सूरत शहर पॉर्न फिल्मों का नया केंद्र बन गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच को यह चौंकाने वाला खुलासा तनवीर हाशमी नामक आरोपी ने दिया है। तनवीर को सूरत से ही बुधवार को अरेस्ट किया गया। पॉर्न फिल्म रैकेट में यह नवीं गिरफ्तारी है।
मुंबई के महंगे बंगलों से सूरत शिफ्ट हुई पॉर्न इंडस्ट्री
एक अधिकारी के अनुसार, पॉर्न फिल्मों की शूटिंग बंगलों में ही ज्यादा होती है। मुंबई में बंगले ज्यादातर मड आइलैंड में हैं। वहीं पर पिछले सप्ताह क्राइम ब्रांच ने रेड डाली थी और पॉर्न फिल्म की लाइव शूटिंग के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मड आइलैंड जैसी कुछ जगह छोड़कर बाकी पूरे शहर में फ्लैट ही फ्लैट ज्यादा हैं। मड आइलैंड के बंगलों का किराया बहुत ज्यादा है। पॉर्न फिल्मों के रैकेट से जुड़े कई लोगों को यह किराया उनके बजट में फिट नहीं बैठता है, इसलिए उन्होंने सूरत शहर और उससे बाहर कुछ बंगलों को मुंबई की तुलना में सस्ते रेंट पर ले लिया और फिर वहां मुंबई से मॉडल्स को बुलाकर नियमित शूटिंग होने लगी। बुधवार को गिरफ्तार तनवीर हाशमी भी ऐसे ही लोगों में से एक था।
गहना वशिष्ठ भी बनाती थी पॉर्न फिल्में
सीनियर इंस्पेक्टर केदारी पवार, लक्ष्मीकांत सालुंखे और धीरज कोली की जांच में यह बात सामने आई कि तनवीर Nuefliks OTT के लिए यह फिल्म बनाता था, जिसके अभी साढ़े चार लाख से ज्यादा कस्टमर हैं। Nuefliks के मालिक को क्राइम ब्रांच ने फरार दिखाया है। इस केस में गिरफ्तार मॉडल-अभिनेत्री गहना वशिष्ठ भी इस फरार आरोपी के लिए फिल्म बनाती थी।
15 ऐप्स का पता चला, जहां सिर्फ पॉर्न परोसा जाता था
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, गहना का खुद का भी एक OTT ऐप था, जिसके 67 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। इस केस में जो पहली गिरफ्तारी यास्मीन खान नामक महिला की हुई है, उसका भी Hothit movies नाम का ऐप था। अभी तक की जांच में करीब 15 ऐसे ऐप्स सामने आए हैं, जिनमें सिर्फ पॉर्न फिल्में ही दिखाई जाती थीं। ऐसे ही एक ऐप के लिए झारखंड की एक लड़की से जबरन पॉर्न फिल्म करवाई गई, जिसकी शिकायत उसने मालवणी पुलिस में की है। उसका आरोप है कि उसे पॉर्न फिल्म न करने पर दस लाख रुपये का हर्जाना देने की धमकी दी गई थी।
OTT सब्सक्रिप्शन से मोटी कमाई करते थे आरोपी
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, तनवीर, गहना और यास्मीन से पूछताछ से यह निष्कर्ष निकलकर आया कि एक पॉर्न फिल्म बनाने में करीब दो लाख रुपये का खर्च आता था। फिल्म की शूटिंग एक दिन में पूरी हो जाती, लेकिन उसकी एडिटिंग वगैरह में तीन -चार दिन लग जाता था। इसके बाद गहना और तनवीर अलग-अलग OTT प्लैटफॉर्म पर इन्हें दोगुने दाम में बेच देते थे। जिनको ये फिल्में बेची जातीं, उन्हें OTT सब्सक्रिप्शन से मोटी कमाई होती थी। इसलिए बाद में गहना और यास्मीन ने अपने-अपने OTT ऐप्स भी लॉन्च कर दिए।
ऑनलाइन होता था सारा पेमेंट
जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। इस अवैध कारोबार में पेमेंट कैश से नहीं, ऑनलाइन होता था। झारखंड की जिस लड़की ने इस केस में एफआईआर की है, उसने भी बताया कि उसे उसके एक परिचित के अकाउंट में तीस लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। तनवीर हाशमी ने भी क्राइम ब्रांच को बताया कि वह जिस Nuefliks OTT के मालिक के लिए पॉर्न फिल्म बनाता था, वह उसे 50 प्रतिशत रकम अडवांस में उसके अकाउंट में ट्रांसफर करता था। बाकी का पेमेंट भी फिल्म के विडियो के ट्रांसफर होते ही ऑनलाइन अकाउंट में आ जाता था।
गहना वशिष्ठ, उमेश कामत और तनवीर 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में
इस केस में गिरफ्तार यास्मीन खान, प्रतिभा नलावडे, मोनू जोशी, भानू ठाकुर और मोहम्मद आतिफ सैफी को किला कोर्ट ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ, उमेश कामत, शान बनर्जी और तनवीर हाशमी को 15 फरवरी तक कोर्ट ने पुलिस कस्टडी दी है। क्राइम ब्रांच ने इस केस में कई और गिरफ्तारियों के संकेत दिए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले