भूमाफियाओं को चेतावनी : मप्र की धरती छोड़ दें ,एक बार फिर भूमाफियाओं पर जमकर बरसे सीएम
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इंदौर में एक बार फिर भूमाफियाओं पर जमकर बरसे।
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इंदौर में एक बार फिर भूमाफियाओं पर जमकर बरसे। मंगलवार देर शाम ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में उन्होंने कहा कि अब कोई बब्बू-छब्बू नहीं बचेंगे, सरकार का ठाठ है..काए का बब्बू और काए का छब्बू… इसी बीच जनता की तरफ से कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा का नाम जोरदार तरीके से गूंजा…बॉबी बॉबी की आवाज पर शिवराज बोले कि कोई भी हो बब्बू हो या बॉबी…अपना काम है न्याय दिलाना…किसी को नहीं छोड़ेंगे।
टाइगर अभी जिंदा है…माफियाओं को तबाह कर दो
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सरकार का लक्ष्य है, मेरा लक्ष्य है आमजन को न्याय, उसका अधिकार दिलाना। मैं फिर कह रहा हूं, सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल और माफियाओं के लिए वज्र से अधिक कठोर है मध्यप्रदेश सरकार। इंदौर के प्रशासन को बधाई देता हूं…माफियाओं को तबाह कर दो, इंदौर मध्यप्रदेश के लिए मिसाल बनेगा। लोगों को कब्जे दिलवाओं, मकान बनवाओं, आउट ऑफ वे जाकर काम करना पड़े तो भी करो, चिंता मत करना टाईगर अभी जिंदा है। कानूनी लड़ाई भी मिलकर लड़ना है क्योंकि इन माफियाओं के सारे दांव हम जानते है। अब कोई अब्बु, बब्बू, छब्बू, बॉबी नहीं नहीं बचेंगे।
भूमाफियाओं को चेतावनी…मप्र की धरती छोड़ दें
सीएम ने कहा कि न्याय दिलाना हमारी ड्यूटी है…प्रशासन की ड्यूटी है। उन्होंेने भूमाफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि भू-माफियाओं मध्यप्रदेश की धरती छोड़ देना, नहीं तो 10 फीट गाड दूंगा…यह केवल इंदौर के लिए नहीं, पूरे मध्यप्रदेश के लिए कह रहा हूं। बेईमानों, बदमाशों, ठगों, माफियाओं अगर जनता के साथ किसी ने अत्याचार और अन्याय करने की कोशिश की तो कहीं का नहीं छोडूंगा।
Time news ने उठाया था सवाल, अधिकारियों और नेताओं पर क्याें नहीं की जा रही कार्रवाई
आज ही के में प्रमुखता से खबर प्रकाशि की थी कि कई लोगों को प्लाॅट पर कब्जा दिलाने का दावा करने वाले प्रशासन के पास इस बात का जवाब नहीं है कि इतने सालों से चल रहे घोटालों में शामिल अधिकारियों और नेताओं पर शिकंजा क्यों नहीं कसा गया? बॉबी छाबड़ा सहित अन्य नेताओं के खास भूमाफियाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?
अब विधायक ने कहा दोषी अधिकारियों पर हो कार्रवाई
विधायक महेन्द्र हार्डिया ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए मांग की कि भूमाफियाओं की मदद करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होना चाहिए जिनकी हरकतों के कारण हजारों लोग पिछले कई सालों से अपने अधिकारों से वंचित रहे हैं।
इसी कड़ी में यह भी पढ़े
फिलहाल सावधानी ही बचाव है : मुख्यमंत्री बोले- इंदौर में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना…मैं नहीं चाहता की लॉकडाउन जैसी स्थिति बने…मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें…
जालसाजों से रहें सावधान : लोगों को ठगने के लिए हेलीकॉप्टर व प्राइवेट जेट देन का झांसा दे रही चिटफंड कंपनी
भूमाफियाओं पर हो कार्रवाई : 250 लोगों के करोड़ों रुपए हड़प कर बैठा कॉलोनाइजर मालपानी…23 साल तक नहीं किया विकास…अब जमीन बेचने की कोशिश
कब होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री जी…टैक्स चोर और गुटखा माफिया किशोर वाधवानी अब तक फरार क्यों…?
भूमाफियों से पीड़ित लोगों के बीच होंगे सीएम : क्या मुख्यमंत्री पूरा कर पाएंगे अधूरा न्याय…? गृहनिर्माण संस्थाओं की धांधली में अधिकारियों-नेताओं पर कार्रवाई की चुनौती
कोरोना समीक्षा बैठक : नाइट कर्फ्यू पर फिलहाल मुख्यमंत्री ने नहीं लिया कोई निर्णय, मंत्री सारंग बोले- दो दिन बाद फिर करेंगे बैठक

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 15 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले