हीरानगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई । मृतक के परिजनों के बताया है मृतक का विवाद हुआ था । आशका है कि उसी विवाद के बाद उसे बिल्डिंग से धक्का देकर हत्या की गई है । जिसकी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है
मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र एमआर 10 ब्रिज के पास निर्माणाधीन एक बिल्डिंग का है । यह काम करने वाले बैतूल निवासी तुषार पिता विश्वास की लाश मिली है । मृतक इसी बिल्डिंग का बनाने का काम कर रहा था और यही रहता था । मृतक के परिजनो की माने तो उसने अपने साथी के साथ शराब पी थी और फिर दोंनो में विवाद भी हुआ था
फिलहाल पुलिस ने मृतक तुषार के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
युवक की लाश मिली
हत्या की आशंका
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
हीरानगर क्षेत्र की घटना

