अवैध हथियारों के सौदागर व अवैध पिस्टल खरीदने वाले तीन आरोपी सहित, 4 आरोपी पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्त मे
आरोपीगण के कब्जे से 03 अवैध देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस किए बरामद ।
इंदौर शहर मे अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने वाले अपराधियो की धरपकङ व उनके विरुद्द विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री हरिनारायणचारी मिश्र व श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर इन्दौर ) श्री मनीष कपुरिया द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-1) श्री जयवीर सिह भदोरिया व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्रीमती पूर्ति तिवारी के के दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस व उनकी टीम द्वारा चार बदमाशों को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना प्रभारी पलासिया द्वारा अवैध हथियारो की खरीद फरोख्त करने वाले अपराधियो की धरपकङ हेतु थाने की एक टीम गठित कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर से दिनांक 14/03/2021 को अलंकार पाईंट के पीछे गीता भवन चौराहे इन्दौर के पास से मनीष पाण्डे पिता दुर्गा प्रसाद पाण्डे उम्र 25 साल निवासी 9/1 अयोध्या अपार्मेन्ट रसगुल्ला हाउस के पास मनोरंमा गंज इन्दौर स्थाई पता ग्राम तन्दुई थाना कोदियारा जिला प्रयागराज (उ.प्र.) को पकडा जिसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया गया। जब मनीष पाण्डेय से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने प्रदीप पिता संतोष यादव उम्र 22 साल पता प्रशांत अपार्टमेंट गीताभवन इंदौर स्थाई पता सेलदा थाना भिकनगाँव जिला खरगोन से उक्त पिस्टल खरीदना बताया। जिस पर तत्काल जाकर आरोपी प्रदीप यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
जब आरोपी प्रदीप यादव से सघनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व आकाश पाल पिता अंतर सिह पाल उम्र 24 साल निवासी 18/2 विनोवा नगर इन्दौर स्थाई पता ग्राम इटोदा थाना सोडवा जिला दतिया तथा संजय यादव पिता छगन लाल यादव उम्र 29 साल निवासी 171 /1 जानकी नगर डाक्टर बंसल के पास इन्दौर स्थाई ग्राम ककड गाँव थाना गौगाँवा जिला खरगोन को भी पिस्टल अवैध रूप से बेची है। आरोपी प्रदीप यादव के पास से पिस्टल के कारतूस बरामद किये गये।
आरोपी प्रदीप यादव द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आकाश पाल तथा संजय यादव को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से एक- एक पिस्टल बरामद की गई।
इस प्रकार उक्त आरोपीगण के कब्जे से 03 अवैध देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस कीमती करीबन 45400 रुपये के बरामद किये गये। आरोपी प्रदीप यादव, उक्त पिस्टल कहाँ से लेकर आया तथा शहर में और किस किस को बेचा है, इस संबंध में आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जायेगी।
उक्त कार्यावाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस, सउनि सुरेन्द्र रघुवंशी, प्र.आर.1749 देवेन्द्र, आर.465 सतीष, आर.2210 गोवर्धन, आर.1220 श्रवण की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले