देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 3 बार पढ़ी गई

314 दिन से धरने पर बैठा पीड़ित, पुलिस नहीं कर पा रही निराकरण

तुकोगंज थाने के बाहर पिछले 314 दिनों से पीड़ित धरने पर बैठा है। भाई के साथ मकान बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने वृद्ध को घर से बेदखल कर दिया और ताला लगाकर चाबी फरियादी के छोटे भाई को दे दी।

Abhishek Raghuvanshi11 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

तुकोगंज थाने के बाहर पिछले 314 दिनों से पीड़ित धरने पर बैठा है। भाई के साथ मकान बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने वृद्ध को घर से बेदखल कर दिया और ताला लगाकर चाबी फरियादी के छोटे भाई को दे दी। गोमा की फेल के रहने वाले गोपाल कुशवाहा पिछले 314 दिनों से धरने पर बैठे हैं। बारिश, धूप और कड़ाके की ठंड के बावजूद वे धरने पर लगातार बैठे रहे।
उन्होंने कहा, जब तक न्याय नहीं मिल जाता, धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस को अधिकार नहीं है कि वह उन्हें घर से बेदखल करें। बिना किसी जांच के दोषी ठहराते हुए उन्हें जिस तरह से घर से बाहर से निकाला, उन्हें उसी तरह से वापस घर भेजें। गोपाल ने न्याय के लिए कलेक्टर मनीष सिंह, डीआइजी मनीष कपूरिया सहित थाना प्रभारी को भी कई बार आवेदन के माध्यम से सूचना दी है। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की।
थाना प्रभारी ने धरना खत्म करने के कई प्रयास किए। धमकाया भी, लेकिन वृद्ध पर कोई असर नहीं हुआ। वृद्ध का धरना छुपाने के लिए बस भी खड़ी करवाई थी, पर मजबूरन पुलिस को बस हटवानी पड़ी। वृद्ध ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। इसके बावजूद भी मामले का निराकरण नहीं हो पा रहा। गोपाल पुलिस की गलती बता रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने नियमानुसार ही कार्रवाई की थी। इसका निराकरण करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों की है, लेकिन वे भी मामले में कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
पुलिस को अधिकार नहीं फिर भी करा दिया घर खाली
गोपाल का कहना है कि एक नवंबर को मकान को लेकर भाई से विवाद हुआ था। मामला थाने में पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से बेदखल कर सामान बाहर फेंक दिया और उनके घर में ताला लगा दिया। पुलिस को घर खाली कराने का अधिकार नहीं है। इसके बाद उन्होंने भाई को चाबी पकड़ा दी। पुलिस दो लोडिंग रिक्शा से सामान थाने लेकर आ गई। मकान के सभी दस्तावेज जब गोपाल ने बताए तो पुलिस को लगा कि उन्होंने गलत किया है तो गोपाल से थाने से ही सामान वापस ले जाने के लिए कहा। पुलिस ने नियमों से हटकर कार्रवाई की है, इसलिए पुलिस जिस तरह से सामान उठाकर लाई थी, वैसे ही सामान वापस कर दे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 6 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 7 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 7 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 9 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 11 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 11 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 11 घंटे पहले
मध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 2 दिन पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 2 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 2 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 2 दिन पहले
प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 9 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 9 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 9 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 9 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 9 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 11 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 11 दिन पहले
↑