देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 3 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिये समयसीमा निर्धारित की करते हुए कहा टीकाकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश और इंदौर नया इतिहास कायम करेगा

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टीकाकरण के क्षेत्र में इंदौर और मध्यप्रदेश देश में नया इतिहास कायम करेगा।

Abhishek Raghuvanshi27 अगस्त 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टीकाकरण के क्षेत्र में इंदौर और मध्यप्रदेश देश में नया इतिहास कायम करेगा। उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिये समयसीमा निर्धारित करते हुए कहा कि इंदौर में इस माह के अन्त तक शत-प्रतिशत नागरिकों को टीके का पहला डोज तथा दीपावली तक टीके का दूसरा डोज लगा दिया जायेगा। इसी तरह पूरे प्रदेश में सितम्बर के अन्त तक शत-प्रतिशत नागरिकों को पहला डोज तथा 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीके की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आव्हान किया कि वे आगे आकर इस अभियान को जन आंदोलन बनायें और हर एक व्यक्ति को टीका लगाने के लिये समन्वित प्रयास करें। श्री चौहान ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सभी नागरिकों से सजग और सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिये सहयोग देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने धन्यवाद भी दिया।
श्री चौहान आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में टीकाकरण महाअभियान के संबंध में आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल कोविड योजना के तहत चयनित पात्र बच्चों एवं उनके संरक्षकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में गृह मंत्री तथा इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़ तथा श्री महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक श्री मनोज पटेल तथा श्री राजेश सोनकर, श्री गौरव रणदिवे, राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे, सुश्री कविता पाटीदार, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा कलेक्टर श्री मनीष सिंह भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर जिले में कोरोना टीकाकरण के लिये चलाये जा रहे महाअभियान की सराहना की और कहा कि इंदौर इस क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा और देश को नई दिशा दिखाएगा। इंदौर विकास के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि केरल सहित देश के अन्य प्रांतों में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केरल में कल एक ही दिन में 37 हजार प्रकरण आये हैं। यह हमारे लिये चिन्ताजनक है। हमारे लिये सीख है कि हम सावधान एवं सतर्क रहें। यह नहीं सोचें कि कोरोना समाप्त हो गया है। कोरोना के तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिये एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है और हम जन आंदोलन के रूप में टीकाकरण महाअभियान आयोजित कर रहे हैं। इस अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति के टीकाकरण तक सतत जारी रखा जायेगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस महाअभियान में जुड़कर समन्वित प्रयासों से इसे सफल बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर के टीकाकरण महाअभियान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इंदौर अपने स्वभाव के अनुरूप टीकाकरण क्षेत्र में भी नया इतिहास लिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम डोज के रूप में इंदौर में 18 वर्ष से अधिक आयु की लक्षित 28 लाख 07 हजार आबादी को शत-प्रतिशत टीकाकृत करने का लक्ष्य है, जो इसी माह के अन्त तक पूरा करने के प्रयास किये जायें। यहाँ अभी तक 27 लाख 37 हजार से अधिक लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। मात्र 70 हजार लोग ही टीके के प्रथम डोज से वंचित हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इनकी विधानसभावार सूची बनाकर सघन प्रयास कर सभी का टीकाकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि दूसरे डोज के लिये भी लोगों को लगातार प्रेरित करते रहें, जब तक टीके के दोनों डोज नहीं लगते हैं, तब तक रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती है। उन्होंने दूसरा डोज दीपावली के अन्त तक सभी व्यक्तियों को लगाने के लिये भी निर्देशित किया।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे ने इंदौर में टीकाकरण महाअभियान की सफलता के लिये किये गये प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर में किस तरह से सभी वर्गों का सहयोग लेकर और नवाचार कर अभियान को सफलता के पायदान पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि इंदौर की जागरूक नागरिकों, संस्थाओं और प्रबुद्धजनों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। यहाँ नवाचार कर महिलाओं के लिये विशेष टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गये। समाज के हर वर्ग तक पहुंच कर उनका टीकाकरण किया गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑