देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

फिर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश : वर्ग विशेष के युवक ने पहले मंदिर के बाहर लगाए या हुसैन के नारे और फिर अंदर घुस भगवान राम की मूर्ति में की तोड़फोड़

घटना के बाद क्षेत्र में बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, पुलिस ने किया अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज - सियागंज मेन रोड पर महिदपुर वाला शो-रूम के सामने स्थित मंदिर में हुई घटना - एसपी आशुतोष बागरी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर माहौल बिगड़ने से रोका और स्थिति को नियंत्रित किया - क्षेत्रिय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे एक बार फिर शहर का सौहार्द और फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

Abhishek Raghuvanshi11 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

घटना के बाद क्षेत्र में बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, पुलिस ने किया अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

– सियागंज मेन रोड पर महिदपुर वाला शो-रूम के सामने स्थित मंदिर में हुई घटना

– एसपी आशुतोष बागरी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर माहौल बिगड़ने से रोका और स्थिति को नियंत्रित किया

– क्षेत्रिय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे 

एक बार फिर शहर का सौहार्द और फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई है। वर्ग विशेष के एक युवक ने पहले तो मंदिर के बाहर खड़े होकर या हुसैन, या हुसैन के नारे लगाए और फिर मंदिर में घुसकर वहां स्थित भगवान राम की मूर्ति में तोड़-फोड़ कर दी। युवक की हरकत को आसपास के व्यापारियों ने देखा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पिटाई के दौरान युवक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। वहीं घटनास्थल पर एसपी आशुतोष बागरी और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय भी पहुंच गए। मामले में सेंट्रल काेतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम अंसारी है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। लेकिन पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर रही है।

शहरवासियों से यह अपील करता है कि 10 दिवसीय गणेशोत्सव कल ही प्रारंभ हुआ है जिसे देखते हुए शहर में अमन और शांति कायम रखें। आपसी भाईचारे और सद्भाव का माहौल बना रहे और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात सियांगज मेन रोड स्थित महिदपुरवाला शो-रूम के सामने स्थित भगवान राम के मंदिर में हुई। कुछ देर पहले यहां वर्ग विशेष का एक युवक पहुंचा और मंदिर के बाहर खड़ा होकर या हुसैन…या हुसैन के नारे लगाने लगा। नारे लगाने के बाद युवक ने मंदिर में प्रवेश कर लिया और वहां स्थित भगवान की मूर्ति द्वारा पहने गए वस्त्र को बिखेरने लगा। इस दौरान युवक ने भगवान की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर मूर्ति की उंगलियाें को तोड़ दिया। और वापस या हुसैन…या हुसैन के नारे लगाए। वारदात को अंजाम देते समय युवक जोर-जोर से कह रहा था कि यहां मूर्ति तो क्या मंदिर भी नहीं होना चाहिए। 

एक बुजुर्ग व्यापारी ने युवक की इस हरकत को देख लिया। इस पर युवक ने उस बुजुर्ग व्यापारी के साथ मारपीट कर ड़ाली। युवक की इस हरकत का पता जैसे ही अन्य व्यापारियाें को लगा वहां भीड़ लग गई। व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवक व्यापारियों के चंगुल से बचकर भाग निकला। 

युवक किस धर्म का है अभी यह स्पष्ट नहीं है

बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी है और अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह किस धर्म का है। – आशुतोष बागरी, एसपी

भगवान राम की मूर्ति के साथ हुई छेड़छाड़ की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस प्रशासन के साथ इलाके में हड़कंप मच गया। भारी मात्रा में पुलिस बल को तुरंत मौके पर रवाना किया। एसपी आशुतोष बागरी ने खुद कमान संभाली और फोर्स तैनात कर स्थिति को काबू में किया। अभी भी मौके पर पुलिस बल और इलाके में खुफिया पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जो हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सूचना पर स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के बाद मूर्तियों को कपड़े से ढांकने के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया है।

विक्षिप्त जैसी हरकत कर रहा था युवक

आसपास के व्यापारियाें और रहवासियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देना वाला युवक विक्षिप्त जैसी हरकत कर रहा था। मंदिर में घटना के बाद भागते वक्त उसने सियागंज चौराहे पर भी एक महिला के कपड़ों के साथ हरकत की। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी वर्ग विशेष के युवकों ने मंदिर वाली गली में देर रात जन्मदिन मनााया था। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही इसी इलाके के सेंट्रल कोतवाली थाने पर वर्ग विशेष के सैकड़ों उत्पातियों ने आधी रात को 2 घंटे तक थाने का घेराव कर दिया था। 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 17 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 17 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 18 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 18 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 22 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 22 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 22 घंटे पहले
मध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 2 दिन पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 2 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 2 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 3 दिन पहले
प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 9 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 9 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 9 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 9 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 9 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 11 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 11 दिन पहले
↑