डेढ़ सौ रुपये में बनाते थे आधार और वोटर आइडी, दो गिरफ्तार,पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं तार
बाणगंगा थाना पुलिस ने भारत निर्वाचन आयोग,कलेक्टर कार्यालय,नगर निगम के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपित ऑन लाइन की आड़ में फर्जी दस्तावेज बना रहे थे।
बाणगंगा थाना पुलिस ने भारत निर्वाचन आयोग,कलेक्टर कार्यालय,नगर निगम के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपित ऑन लाइन की आड़ में फर्जी दस्तावेज बना रहे थे। आरोपित अजय हीरे और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के तार पश्चिम बंगाल के गिरोह से जुड़े हुए है। पुलिस ने भारी मात्रा में वोटर आइडी,आधार कार्ड,मार्क शीट और आयुष्मान योजना के दस्तावेज बरामद किए है।
एएसपी(पूर्वी) शशिकांत कनकने के मुताबिक मनियाखेड़ी टिमरनी जिला हरदा निवासी राम पुत्र नन्नोलाल सांखला की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। राम के मुताबिक खबर मिली थी कि शांतिनगर स्थित प्रियांसी ऑन लाइन का संचालक प्रदीप सौ-डेढ़ सौ रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर देता है। गुरुवार शाम राम ने स्टिंग ऑपरेशन किया और पायल पति सुनील सिसोदिया का मतदाता पत्र दिया और कहा कि इस पर दूसरी महिला का फोटो प्रिंट करना है।
आरोपित ने डेढ़ सौ रुपये लेकर पायल के स्थान पर दूसरी महिला का फोटो लगा मतदाता पत्र बना दिया। राम थाने पहुंचा और फर्जीवाड़ा की पोल खोल दी। देर रात टीआइ राजेंद्र सोनी और सीएसपी निहित उपाध्याय ने छापा मार आरोपित अजय उर्फ छोटू पुत्र रामदास हीरे निवासी कानपुरा छिपवाड़ा जिला हरदा और प्रदीप पुत्र लक्ष्मण निवासी गोगिया जिला हरदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कम्प्यूटर,प्रिंटर,ग्लोसी पेपर,स्कैनर और मोबाइल जब्त किए है।
थाने में बना टीआइ का फर्जी आधार,फोटो की जगह लगाया फूल
टीआइ राजेंद्र सोनी ने मुख्य आरोपित प्रदीप से पूछताछ कि तो बताया वह कलेक्टर कार्यालय से जारी होने वाले जाती प्रमाण पत्र,मूल निवासी प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,आयुष्मान कार्डवोटर आइडी,आधार कार्ड व मार्कशीट बनाता था। कुछ दस्तावेजों के चार हजार रुपये तक लेता था। कुछ महीने पूर्व उसने गूगल के माध्यम से पश्चिम बंगाल के एक युवक से बात हुई थी। उसने चार हजार रुपये में पोर्टल प्रिंट डॉट एक्सवायजेड की लोगइन आइडी ले ली थी। टीआइ ने थाने में उससे कार्ड बनाने का बोला तो पांच मिनट में राजेंद्र सोनी का नकली आइडी बना दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 19 घंटे पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 3 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 3 दिन पहले