देश की बात, आपके शहर से
एरोड्रम क्षेत्र की ओम विहार कॉलोनी के नागरिकों के लिए विधायक संजय शुक्ला ने संभाला मोर्चा
मध्यप्रदेश 11 बार पढ़ी गई

एरोड्रम क्षेत्र की ओम विहार कॉलोनी के नागरिकों के लिए विधायक संजय शुक्ला ने संभाला मोर्चा

3 महीने से सड़क पर जमा सीवरेज के पानी के कारण जी रहे थे नारकीय जीवन विधायक ने तत्काल अधिकारियों को बुलवाया और अवैध कॉलोनी का गेट टूटूवाकर पानी की निकासी शुरू कराई एरोड्रम रोड पर स्थित ओम विहार कॉलोनी के नागरिकों के लिए क्षेत्र के विधायक संजय शुक्ला ने आज मोर्चा संभाल लिया ।

Abhishek Raghuvanshi18 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • 3 महीने से सड़क पर जमा सीवरेज के पानी के कारण जी रहे थे नारकीय जीवन
  • विधायक ने तत्काल अधिकारियों को बुलवाया और अवैध कॉलोनी का गेट टूटूवाकर पानी की निकासी शुरू कराई

एरोड्रम रोड पर स्थित ओम विहार कॉलोनी के नागरिकों के लिए क्षेत्र के विधायक संजय शुक्ला ने आज मोर्चा संभाल लिया । इस कॉलोनी के नागरिक पिछले 3 महीने से सड़क पर हो रहे सीवरेज के पानी के जमाव के कारण नारकीय जीवन जी रहे थे। विधायक ने तत्काल क्षेत्र के नगर निगम के अधिकारियों को बुलवाया और एक अवैध कॉलोनी का गेट टूटवा कर इस पानी की निकासी को सुनिश्चित कराया।

नगर निगम के पलहर नगर जोनल कार्यालय के बाहर आज ओम विहार कॉलोनी के नागरिकों ने सुबह के समय पर चक्का जाम कर दिया । इस चक्का जाम की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के विधायक संजय शुक्ला को मिली वैसे ही वह तत्काल मौके पर पहुंच गए । जब विधायक वहां पहुंचे तो क्षेत्र के नागरिकों ने यह शिकायत की कि कॉलोनी में पिछले 3 महीने से सड़क पर सीवरेज का पानी भर रहा है। इस बारे में उनके द्वारा कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है । क्षेत्र की पूर्व पार्षद नीता शर्मा को भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई भी इस समस्या का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है । इस समस्या को समझने के लिए विधायक ने तत्काल वहां चक्काजाम समाप्त करवाया । वह नगर निगम के जोनल कार्यालय के अधिकारियों को साथ में लेकर क्षेत्र के नागरिकों के साथ कॉलोनी में पहुंचे

इस कॉलोनी में जाने पर विधायक यह देखकर अचंभित रह गए कि कॉलोनी में सड़क पर चारों तरफ सीवरेज का पानी भरा हुआ था । इस समय पूरे शहर में मच्छरों के काटने से डेंगू की बीमारी फैल रही है । नगर निगम और जिला प्रशासन जलजमाव ना होने देने की अपील नागरिकों से कर रहा है । ऐसे में यहां पर तो गंदा पानी इतना ज्यादा जमा हो गया है । उससे नागरिक बुरी तरह हैरान-परेशान हो रहे थे । इस स्थिति को देखने के बाद नगर निगम के अधिकारियों के साथ विधायक ने पूरी कॉलोनी का दौरा किया तो यह पाया कि इस कॉलोनी के पास में ही रामदयाल सिटी के नाम से एक अवैध कॉलोनी का निर्माण हो रहा है । इस कॉलोनी में सड़कें ऊंची बना दी गई है और गेट लगा दिया गया है । जिसके कारण ओम विहार कॉलोनी में भरा हुआ सीवरेज का पानी नहीं निकल पा रहा है । इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को कहने के साथ ही विधायक के द्वारा तात्कालिक समाधान की भी पहल की गई । हाथो हाथ जेसीबी के माध्यम से रामदयाल सिटी कॉलोनी का गेट और एक दीवार तोड़ी गई, जिससे कि सीवरेज का यह पानी पूरा निकलना शुरू हो गया।

विधायक ने खुद मौजूद रहकर अपने सामने ही सारा काम करवाया। इससे क्षेत्र की जनता ने खुशी जाहिर की। वहां मौजूद कॉलोनी के नागरिकों का कहना था कि हमारा प्रतिनिधि तो ऐसा होना चाहिए जो हमारी समस्या के समय न केवल हमारे साथ आ जाए बल्कि समस्या का हाथों-हाथ समाधान भी कराएं।

पूर्व पार्षद ने किया हंगामा

जब कॉलोनी के नागरिकों को सड़क पर जमा सीवरेज के पानी की समस्या से मुक्ति दिलाने की कोशिश की जा रही थी, तभी वहां पूर्व पार्षद नीता शर्मा पहुंच गई । उनके द्वारा मौके पर हंगामा किया गया । उनका कहना था कि जो अवैध कॉलोनी बन रही है उसकी दीवार या गेट को नहीं तोड़ा जाए । इस मुद्दे को लेकर जब उन्होंने विधायक संजय शुक्ला के साथ बहस करने की कोशिश की तो क्षेत्र के नागरिकों ने पार्षद के नाम के साथ मुर्दाबाद के नारे लगाए और साथ ही पार्षद वापस जाओ के नारे भी गूंजे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 18 घंटे पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 18 घंटे पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 18 घंटे पहलेभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 18 घंटे पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 18 घंटे पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 18 घंटे पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 18 घंटे पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 19 घंटे पहले
भोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 1 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 दिन पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 1 दिन पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 1 दिन पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 1 दिन पहले
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 3 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 3 दिन पहले
↑