किराये को लेकर विवाद,पैसेंजर को फेका चलती गाड़ी से बाहर, बस के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है जहाँ एक बस के किराए के विवाद में एक यात्री को बस कर्मियों ने बस के बाहर ही फेंक दिया । जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है जहाँ एक बस के किराए के विवाद में एक यात्री को बस कर्मियों ने बस के बाहर ही फेंक दिया ।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।बस से नीचे गिरने के बाद यात्री उसी गाड़ी के नीचे आ गया और बस के चक्के से दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस के सभी कर्मी फरार है और पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर लिया है। मामला तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर काफेन गांव के पास एनएच 77 पर हुआ ।मृतक की पहचान सीतामढ़ी के नानपुर निवासी महाराज दास के रूप में हुई है। दरअसल महाराज दास बनारस से पटना जाना जाता था और पटना से मुजफ्फरपुर के रास्ते सीतामढ़ी लौट रहा था ।इस मामले में हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन या शिकायत पुलिस को नहीं की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है ।जानकारी के मुताबिक महाराज दास अपने 6 अन्य साथियों के साथ बनारस से पटना लौटा था और पटना की रास्ते अपने घर जा रहा था ।रास्ते में कुढ़नी इलाके में बस कंडक्टर ने उस से किराया मांगा।किराये को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई क्योंकि कोरोना की वजह से ज्यादा किराए की मांग हो रही थी। गाड़ी चल रही थी और दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।महाराज दास गेट पर खड़ा था व सीट नहीं मिलने की वजह से कम किराया लेने की बात कर रहा था। विवाद के चलते बस के स्टाफ ने महाराज दास को बस के बाहर धक्का दे दिया और वह बस के बाहर गिर गए । महाराज दास बस के नीचे आ गया और बस का एक पहिया उसके ऊपर चढ़ गया ।यात्री के गिरने पर जब अन्य यात्रियों ने हल्ला किया तो बस रुकी लेकिन दुर्घटना का सीन देखकर बस के सभी कर्मी फरार हो गए ।
तुर्की ओपी थाना प्रभारी राम विनय कुमार ने बताया कि बस के अन्य यात्रियों ने किराए विवाद में धक्का देने की पुष्टि की है ।मृतक सीतामढ़ी का है इसलिए अभी तक उसके परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है ।पुलिस ने फिलहाल बस को जप्त कर लिया है। और छानबीन जारी है साथ ही पुलिस ने सख्त कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले