DRDO वैज्ञानिक ने कोर्ट में रखा टिफिन बम:वकील पड़ोसी से बदला लेने बनाया प्लान, रिमोट कंट्रोल से किया ब्लास्ट; लिफ्ट लगाने के मसले पर था विवाद
दिल्ली के एक कोर्ट में हुए ब्लास्ट के मामले में शनिवार को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के वैज्ञानिक की गिरफ्तारी ने सभी को हैरान कर दिया।
दिल्ली के एक कोर्ट में हुए ब्लास्ट के मामले में शनिवार को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के वैज्ञानिक की गिरफ्तारी ने सभी को हैरान कर दिया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक भरत भूषण कटारिया के पास विस्फोटक बनाने का सामान मिला है। उसने अपने वकील पड़ोसी से बदला लेने के लिए 9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट किया था। वकील के साथ उसका प्रॉपर्टी संबंधी 6 साल पुराना विवाद था।
1000 गाड़ियां, 100 कैमरों की जांच की
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि ब्लास्ट की जांच कर रही स्पेशल सेल टीम ने उस दिन रोहिणी कोर्ट में आई 1,000 गाड़ियों की जांच की। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे जांचे गए। पुलिस का दावा है कि उनके पास आरोपी भरत भूषण के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ ही पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। विस्फोटक काले रंग के बैग में रखकर कोर्ट में छोड़ा गया था। सीसीटीवी जांच के बाद पुलिस को भूषण पर शक हुआ था।
कोर्ट रूम में बैग छोड़कर निकला आरोपी
9 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 में ब्लास्ट हुआ। इसमें एक शख्स जख्मी हुआ। ब्लास्ट रिमोट कंट्रोल से किया गया था। सीसीटीवी जांच के बीच पुलिस को पता चला कि पीड़ित वकील का पड़ोसी भरत भूषण कटारिया भी उस दिन कोर्ट रूम पहुंचा था। कमिश्नर राकेश अस्थाना के मुताबिक वह सुबह 9.33 पर कोर्टरूम पहुचा। एक घंटे बाद 10.35 बजे वह एक बैग कोर्ट रूम में छोड़कर निकला।
प्रॉपर्टी विवाद के बाद बनाया बम रखने का प्लान
पुलिस के मुताबिक कटारिया की अशोक विहार में प्रॉपर्टी है। वकील इस प्रॉपर्टी के एक फ्लोर में रहता है। 4 मंजिला इमारत में लिफ्ट लगाने को लेकर करीब 6 साल पहले रंजिश शुरू हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कई केस दर्ज करा रखे हैं। पिछली सुनवाई में अदालत ने कटारिया पर गैरजरूरी रूप से तारीख आगे बढ़वाने के कारण 1,000 रु. का जुर्माना लगाया था। इस मामले में 20 दिसंबर को अंतिम बहस होनी है, जिसमें कटारिया के खिलाफ आरोप तय हो सकते हैं।
ठीक से फटा ही नहीं टिफिन बम
फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने दिल्ली पुलिस को बताया कि बम को स्टील के टिफिन में रखा गया था। उसमें आधा किलो आमोनियम नाइट्रेट भी था, लेकिन ठीक ढंग से न रखने के कारण सिर्फ डेटोनेटर में ही ब्लास्ट हुआ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
