देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 33 बार पढ़ी गई

19 लाख के लिए हुआ व्यवसायी का अपहरण,पूर्व विधायक के रिश्तेदार सहित 4 गिरफ्तार

63 वर्षीय सिकंदर सचदेवा के अपहरण की गुत्थ सुलझ गई है। पुलिस ने पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े के रिश्तेदार सुखराम कनेस सहित चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। सचदेवा से शराब के 19 लाख रुपये का लेनदेन था।

Abhishek Raghuvanshi30 सितंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

63 वर्षीय सिकंदर सचदेवा के अपहरण की गुत्थ सुलझ गई है। पुलिस ने पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े के रिश्तेदार सुखराम कनेस सहित चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। सचदेवा से शराब के 19 लाख रुपये का लेनदेन था। आरोपितों ने महेश्वर के शराब तस्कर राजू सुपारी के जरिए ढाबे पर बुलाया और धार क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर अगवा कर लिया। पुलिस का दावा है अपहर्ता भी शराब तस्करी में लिप्त है और अवैध शराब के सिलसिले में इंदौर आए थे।

एसपी(पूर्वी) आशुतोष बागरी के मुताबिक द्वारका(दिल्ली) निवासी सिकंदर सचदेवा का सोमवार शाम 5 बजे सफेद रंग की कार(स्कॉर्पियो) में आए बदमाशों ने उस वक्त अपहरण कर लिया था जब वो परिचित सुरेश उर्फ राजू आनंद के साथ सांवेर रोड़ स्थित दीपमाला ढाबा पर बैठे हुए थे। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच(धार) का अफसर बताया और सचदेवा को कुक्षी ले जाकर होटल प्रिंस में बंधक बना लिया

आरोपित फिरौती की मांग करते इसके पहले क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाना पुलिस के दल ने छापा मारकर सचदेवा को मुक्त करवा लिया। पुलिस ने सुखराम पुत्र बसंत कनेस निवासी खरखड़ी बड़ी अलीराजपुर,दिग्विजय पुत्र मोहन रावत निवासी बड़ी जिला अलीराजपुर,दिनेश पुत्र रतनलाल अलावा निवासी रोजा कुशी और करण पुत्र मगनसिंह अलावा निवासी रोजा कुक्षी जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार कर लिया
सुखराम पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े का रिश्तेदार है और सचदेवा से उसको 19 लाख रुपये लेने थे। सूत्रों के मुताबिक रुपये मुकामसिंह के ही थे जो चार साल पूर्व शराब व्यवसाय के लिए सचदेवा के बेटे चेतन को दिए थे। हालांकि मुकाम की अपहरण में भूमिका नहीं मिली है। पुलिस ने उनकी लोकेशन निकाली तो महाराष्ट्र की मिली।
20 सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन से जुड़ी कड़ियां

एएसपी(पूर्वी) शशिकांत कनकने के मुताबिक सचदेवा के बेटे चेतन ने फोन पर बताया पिता बायो डीजल के व्यवसाय के सिलसिले में इंदौर आए थे। एक व्यवसायी फोन पर संपर्क में था और वह ढाबे पर नमूने लेने आने वाला था। राजू आनंद(प्रत्यक्षदर्शी) ने पुलिस को बताया आरोपित सफेद रंग की कार से आए थे। पुलिस ने दूध डेयरी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो धार पासिंग कार दिखाई दी। टीआइ राजेंद्र सोनी ने तत्काल तीन टीमें बनाई और घाटा बिल्लौद,किशनगंज व मनावर को टोलनाकों के फुटेज निकाल लिए।
क्राइम ब्रांच ने सचदेवा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो राजू सुपारी के नंबर मिलें जो उनसे सतत संपर्क में था। राजू की सुखराम के साथी हुकुम से भी बात हो रही थी। जब हुकुम की लोकेशन निकाली तो घटना स्थल की आ गई। इससे शक पुख्ता हो गया और कुक्षी में छापे मारने शुरु कर दिए। मंगलवार देर रात पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुखराम ने बताया अपहरण में उसके साथ दिग्विजय,अनिल उर्फ कालिया,मनीष राठौर,हुकुम राठौर व दो अन्य आए थे। आरोपित दिनेश और करण को होटल में बंद सचदेवा के पहरे पर लगाया था।
शराब व्यवसायी से जुड़े है अपहर्ता सचदेवा

पुलिस ने सचदेवा से पूछताछ की तो बताया वह मूलत: इंदौर के ही रहने वाले है। बेटा चेतन एनसीआर में शराब व्यवसाय करता है। दूसरा बेटा अमर को भी आबकारी विभाग ने बदनावर में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था और कुछ समय पूर्व ही जेल से छुटा है। सुखराम शराब कारोबारी भाटिया से जुड़ा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 16 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 16 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑