देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

हार के साइड इफैक्ट ! हार की समीक्षा को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक में कहा जिन निठल्लों के कारण हारे,उन्हें कांग्रेस से बाहर करेंगे

मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा. हार की समीक्षा को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक में कहा गया कि जिन निठल्लों के कारण उपचुनाव में हारे,उन्हें कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.

Abhishek Raghuvanshi10 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा. हार की समीक्षा को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक में कहा गया कि जिन निठल्लों के कारण उपचुनाव में हारे,उन्हें कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. इसके साथ ही संगठन में मंडल और सेक्टर को और मजबूत किया जाएगा. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मंगलवार को जिला प्रभारियों की बैठक में उपचुनावों में हुई हार और जीत को लेकर मंथन किया.

पार्टी को री-ऑर्गेनाइज्ड करने पर जोर

कमलनाथ ने कहा संगठन को री-आर्गेनाइज्ड करके जो लोग काम नहीं कर रहे हैं,उनकी जगह दूसरे लोगों को लाया जाए. कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में हर वर्ग त्रस्त है. भाजपा की ध्यान मोड़ने और गुमराह करने की राजनीति का हम खुलासा करेंगे. प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देशानुसार, मंडलम और सेक्टर लेवल पर संगठन में और चुस्ती लाई जाए और सभी लोग तेजी से काम करें, इस पर जोर दिया गया. अशोक सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में बड़ा सम्मेलन होगा. इस सम्मेलन में पीसीसी चीफ कमलनाथ शामिल होंगे

उपचुनाव में हार के ये हैं पांच कारण

खंडवा लोकसभा सीट

  • सीट के प्रबल दावेदार अरुण यादव का ऐन वक्त पर चुनाव लड़ने से मना करना, 8 महीने पहले से कर रहे थे तैयारी.
  • नए उम्मीदवार राजनारायण पुरनी को टिकट दिया गया,सबको साथ नहीं ला पाए,प्रचार के लिए बहुत कम समय मिला.
  • अल्पसंख्यक वोटर की कम संख्या में वोटिंग.
  • बूथ कमजोर होने के कारण हुई हार.
  • गुटबाजी और सेबोटेज का रहा असर.

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट

  • यहां पर बूथ कैप्चरिंग को नहीं रोक पाई कांग्रेस.
  • असली वोटर्स को वोट नहीं डालने दिया गया.
  • 30 बूथों पर 90 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग.
  • सरकारी मशीनरी का हुआ दुरुपयोग.
  • कांग्रेस के प्रबंधन हुआ फेल.

जोबट विधानसभा सीट

  • कांग्रेस नेताओं के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में हारी कांग्रेस
  • अंतरकलह के चलते कांग्रेस नेताओं ने प्रत्याशी के पक्ष में काम नहीं किया.
  • चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवार सुलोचना रावत का बीजेपी में शामिल होना.
  • कांग्रेस को प्रत्याशी चयन में समय लगा.
  • स्थानीय नेताओं ने भी नहीं किया सहयोग.

उपचुनाव हार के बाद कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा
खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राजनारायण सिंह पुरनी ने बताया कि कांग्रेस कैसे मजबूत हो, इस पर बैठक में बात हुई है. पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव आने वाले हैं, इनको ध्यान में रखकर कांग्रेस को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ है. राजनारायण सिंह ने कहा कि खंडवा लोकसभा चुनाव में हार के कई कारण हैं. सरकार का नाजायज दबाव रहता है और सरकारी तंत्र के लोग तंग करते हैं. अरुण यादव के सहयोग न करने के सवाल पर राजनारायण सिंह ने कहा कि इस बिंदु पर कोई टिप्पणी नहीं करता हूं. बड़े लोग हैं और वे मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है,इसलिए कुछ नहीं बोलता.

चुनाव प्रबंधन से मिली रैगांव में जीत

उपचुनाव में भाजपा से रैगांव सीट छीनकर कांग्रेस की जीत पर रैगांव की सहप्रभारी कविता पांडे ने कहा कि कमलनाथ के चुनाव प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के डेडीकेशन के चलते ही जीत मिली है. कविता पांडे ने कहा कि भाजपा ने छल,छद्म और षड़यंत्र रचा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साम-दाम-दंड-भेद की नीति से जीतने की बात कही थी.

तथ्यों के आधार पर दूर की जाएगी कमी

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि पृथ्वीपुर में बूथ कैप्चरिंग के वीडियो वायरल हुए हैं प्रशासन और चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है और सरकारी तौर पर इसको प्रश्रय दिया गया है. गुप्ता ने कहा कि अब बड़े गुंडे राजनीति में कब्जा करेंगे और भाजपा इस तरह का चलन चलाना चाहती है. हमने रैगांव में 31 साल बाद भाजपा को धराशायी किया है. गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए राजनीतिक काउंटर किया जाएगा. तथ्यों के आधार पर कमी को ठीक करने के लिए कांग्रेस तैयार है

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑