देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 10 बार पढ़ी गई

स्‍वच्‍छता के बाद एक और अवॉर्ड, दिव्‍यांगजनों के पुनर्वास में इंदौर देश में सबसे आगे, सांसद शंकर लालवानी को मिला राष्‍ट्रपति के हाथों पुरस्‍कार

इंदौर ने दिव्‍यांगों के लिए किया सबसे अच्‍छा कामइंदौर में दिव्‍यांगता प्रमाणित करने के लिए मेडिकल बोर्ड बनायाराष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया पुरस्‍कार इंदौर के लिए गौरव का एक और अवसर आया है।

Abhishek Raghuvanshi3 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • इंदौर ने दिव्‍यांगों के लिए किया सबसे अच्‍छा काम
  • इंदौर में दिव्‍यांगता प्रमाणित करने के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया
  • राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया पुरस्‍कार

इंदौर के लिए गौरव का एक और अवसर आया है। दिव्‍यांगजनों के पुनर्वास में इंदौर देश में सबसे आगे रहा है और इस उपलब्धि के लिए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सांसद शंकर लालवानी को सम्‍मानित किया है। इस अवसर पर सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भी मौजूद थे।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ‘पूरे देश में अपना इंदौर दिव्‍यांगजनों को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्‍ठ जिला घोषित किया गया है। इस उपलब्धि का श्रेय इंदौर की जनता, जिला प्रशासन और सामाजिक संस्‍थाओं को जाता है। आप सभी को बधाई। आइए, मिलकर इंदौर को दिव्‍यांगजनों के लिए बेहतर और समान अवसर देने वाली जगह बनाते हैं।’

दिव्‍यांगजनों का जीवन आसान बनाने और उन्‍हें सामान्‍य लोगों की तरह अवसर देने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने लगातार प्रयास किए है। इंदौर में सभी 21 तरह की दिव्‍यांगता प्रमाणित करने के लिए जिला स्‍तर पर मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। साथ ही दृष्टिबाधित छात्राें के लिए एनी स्‍मार्ट क्‍लास भी शुरू की है। कोविड के बावजूद 6,250 मेडिकल सर्टिफिकेट और 10,000 से ज्‍यादा यूआईडी कार्ड बनाए गए हैं।

इंदौर जिले में करीब 1,700 दिव्‍यांगजनों को सहायक यंत्र एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। साथ ही, दिव्‍यांग स्‍कूलों की स्‍थापना एवं सहायता और 2 आवासीय छात्रावास स्‍थापित किए गए हैं। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्‍वयन में भी इंदौर आगे रहा है।

इंदौर में बौद्धिक दिव्‍यांगता के लिए करीब 3,000 लोगों को मासिक सहायता दी जा रही है। साथ ही, सुगम्‍य भारत अभियान के तहत 2,200 से ज्‍यादा निजी, सार्वजनिक परिसरों, संस्‍थानों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों, स्‍कूल एवं कॉलेज भवनों, अस्‍पतालों, सुविधाघर एवं एटीएम को बाधामुक्‍त बनाया गया है।

सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर को दिव्‍यांगजनों के लिए फ्रेंडली सिटी बनाने का आह्वान किया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 3 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 3 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 4 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 4 घंटे पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 4 घंटे पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 4 घंटे पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 5 घंटे पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 5 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 7 दिन पहले
↑