सब्जी व अनाज मंडियों में लाखों की टैक्स चोरी का खेल
चोइथराम, लक्ष्मीबाई और छावनी अनाज मंडी में आने वालों से होती है एक से डेढ़ हजार की वसूली शहर की तीन प्रमुख सब्जी व अनाज मंडियों में टैक्स चोरी का खेल जारी है।
शहर की तीन प्रमुख सब्जी व अनाज मंडियों में टैक्स चोरी का खेल जारी है। पड़ताल में सामने आया, टैक्स चोरी रोकने के लिए मंडी प्रबंधन भले ही इंतजाम करने की बात कर रहा हो, लेकिन अभी भी कारगर तरीके से इस पर रोकथाम नही लग पाई है। पुख्ता जानकारी के मुताबिक अकेले चोइथराम सब्जी मंडी में हर दिन 15 लाख रूपए की टैक्स चोरी अभी भी हो रही है। उधर प्रबंधन ने मंडी में टैक्स चोरी मामले में निगरानी बढ़ाने पर विचार करने की बात कही है।
राजीव गांधी प्रतिमा के पास स्थित इस सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में फल व सब्जियां आती हैं। जानकारी के मुताबिक यहां हर दिन एक करोड़ से ज्यादा का व्यापार होता है। व्यापार के मान से अगर टैक्स की बात करें तो जानकारों ने हर दिन करीब 15 लाख की टैक्स चोरी होने की बात भी कही है। चोरी की बड़ी वजह चौकीदार, गेट कीपर या मुख्य द्वार पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली है। यहां कुल चार चौकियां हैं। तीन अंदर व एक चौकी बाहर स्थित है। हर कर्मचारी का प्रति वाहन एक से डेढ़ हजार रुपए अवैध वसूली भी फिक्स है। एेसे में एक दिन में लाखों का गोलमाल इस मंडी से हो रहा है।
पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मंडी सूत्रों ने बताया कि मुख्य द्वार पर तैनात हर कर्मचारी प्रति माह 2 लाख रुपए अपनी जेब में डाल रहा है। एेसे में तीनों मंडियो में दर्जनभर कर्मचारी एेसे हैं जो अकेले इस राशि का गबन करते आए हैं। इन पर कार्रवाई की बात करें तो मंडी प्रशासन भी कड़ी कार्रवाई करने के बजाए सिर्फ इन कर्मचारियों को इधर से उधर करते नजर आए। इसके पीछे तर्क दिया गया कि कर्मचारियों की शिकायतें बार बार मिल रही थी इसलिए एेसा किया गया।
टैक्स में इजाफा हुआ
हमने चोरी रोकने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी बदलने का फैसला लिया था, जिसका फायदा दिख रहा है। टैक्स में 30 फीसद का इजाफा हुआ है। पिछली बार 54 करोड़ आय हुई थी, इस बार टारगेट 60 करोड़ से ऊपर जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले