शंकर लालवानी ने महू से देवास नाका तक 3 लेयर मेट्रो चलाने के प्रयास करने के लिए कहा, नीचे सड़क, ऊपर एलिवेटेड ब्रिज और उससे ऊपर मेट्रो चलेगी
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की एमडी के साथ बैठकनागपुर मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी की चर्चालालवानी ने मेट्रो स्टेशन इंदौर एयरपोर्ट के पास बनाने के लिए कहा4 मेट्रो स्टेशन प्राथमिकता से बनेंगेसांसद लालवानी ने 2023 की समयसीमा में काम पूरा करने के लिए कहासांसद लालवानी ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ बैठक के लिए कहा सांसद शंकर लालवानी ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में महू से देवास नाके तक थ्री लेयर ब्रिज के प्रयास करने के लिए कहा है।
- मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की एमडी के साथ बैठक
- नागपुर मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी की चर्चा
- लालवानी ने मेट्रो स्टेशन इंदौर एयरपोर्ट के पास बनाने के लिए कहा
- 4 मेट्रो स्टेशन प्राथमिकता से बनेंगे
- सांसद लालवानी ने 2023 की समयसीमा में काम पूरा करने के लिए कहा
- सांसद लालवानी ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ बैठक के लिए कहा
सांसद शंकर लालवानी ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में महू से देवास नाके तक थ्री लेयर ब्रिज के प्रयास करने के लिए कहा है। जिसमें नीचे सामान्य ट्रैफिक होगा, उसके ऊपर एलिवटेड ब्रिज होगा और सबसे ऊपर मेट्रो चलेगी। सांसद लालवानी ने अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट की जल्द ही डीपीआर बनाने की बात कही है।
सांसद लालवानी ने कहा कि पहले फेज में राजीव गांधी चौराहे से विजय नगर तक 3 लेयर एलिवेटेड मेट्रो ब्रिज की डीपीआर बनाने के लिए कहा है। साथ ही दूसरे फेज में राजीव गांधी चौराहे से महू और विजय नगर से देवास नाके तक की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए है।
सांसद लालवानी ने भंवरकुआं से तेजाजी नगर तक एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसकी संभावनाएं तलाशने के लिए कहा है।
सांसद लालवानी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में इंदौर मेट्रो की समीक्षा की और नागपुर, आगरा, दिल्ली एवं जयपुर मेट्रो के दौरे के अपने अनुभव साझा किए।
सांसद लालवानी ने अधिकारियों से कहा कि प्रोजेक्ट फाइनल करने के पहले शहर के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर जानकारी साझा करें।
सांसद लालवानी ने अधिकारियों से कहा कि इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट में आम लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।
मेट्रो द्वारा एयरपोर्ट पर प्रस्तावित स्टेशन को एयरपोर्ट के नजदीक बनाने के लिए कहा। साथ ही राजवाड़ा के पास अंडरग्राउंड मेट्रो रुट को यात्रियों की सुविधानुसार बनाने के लिए कहा है।
सांसद ने अधिकारियों से कहा कि मेट्रो को बस, रेल, प्रस्तावित केबल कार व अन्य लोक परिवहन के साधनों से कनेक्टिविटी दी जाए।
सांसद लालवानी ने बताया कि इंदौर में जनसंख्या घनत्व के लिहाज से बहुत ज़्यादा वाहन है। ऐसे में हर एक इंच जगह का सदुपयोग किया जाना चाहिए। इसलिए महू से इंदौर के देवास नाके तक (एबी रोड पर) 3 लेयर मेट्रो ब्रिज बनाया जाना चाहिए। जहां नीचे सामान्य ट्रैफिक, ऊपर एलिवेटेड ब्रिज और उसके ऊपर मेट्रो चलाई जाएगी। इससे महू से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सड़क पर बोझ कम होगा।
मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में प्राथमिकता से 4 स्टेशन, गांधीनगर, अरविंदो चौराहा, चन्द्रगुप्त चौराहा और विजयनगर चौराहे के स्टेशन बनाए जाएंगे।
इस बैठक में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की एमडी छवि भारद्वाज, कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 12 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले