देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsHealth & Fitness
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

विधायक संजय शुक्ला बोले मास्क के चालान की राशि से वेंटिलेटर खरीदे , इंदौर को अस्थाई अस्पताल की जरूरत है ना की अस्थाई जेल की

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि कोरोनावायरस का संक्रमण रोकने के लिए मास्क ना लगाने वाले नागरिकों के चालन बनाकर जो राशि वसूल की जा रही है उसका उपयोग इंदौर के सरकारी अस्पतालों के लिए वेंटिलेटर खरीदने में किया जाए ।

Abhishek Raghuvanshi5 अप्रैल 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि कोरोनावायरस का संक्रमण रोकने के लिए मास्क ना लगाने वाले नागरिकों के चालन बनाकर जो राशि वसूल की जा रही है उसका उपयोग इंदौर के सरकारी अस्पतालों के लिए वेंटिलेटर खरीदने में किया जाए । इस समय इंदौर को जरूरत अस्थाई जेल की नहीं बल्कि अस्थाई अस्पतालों की है। इंदौर से हमेशा अपना खजाना भरने वाली प्रदेश की सरकार महामारी के इस दौर में इंदौर की झोली सुविधाओं से भरे।

शुक्ला ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि इस समय कोरोना का संक्रमण इंदौर में इतना ज्यादा तेजी से चल रहा है जितना कि पिछले साल लॉकडाउन के दौर में भी नहीं चल रहा था। इस संक्रमण से शहर के नागरिकों को बचाने के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पिछले साल जब संक्रमण की स्थिति थी, उस समय इंदौर में आसपास के जिलों से डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को अटैच कर दिया गया था। उन सभी के माध्यम से कोरोना से संक्रमित मरीजों कोई इलाज उपलब्ध कराया गया था । इस बार इंदौर में हर दिन कोरोना के मरीज मिलने का कीर्तिमान बन रहा है लेकिन इसके बावजूद अब तक आसपास के जिलों के स्टाफ को इंदौर में अटैच नहीं किया गया है । शहर के सरकारी अस्पताल एमवाय, एमटीएच, एमआरटीवी , सुपर स्पेशलिटी जैसे अस्पतालों में भी बेड की कमी पैदा होने लगी है । इन अस्पतालों में कहीं वेंटिलेटर खराब हो गए हैं तो कहीं वेंटीलेटर की कमी है। ऐसे में इंदौर नगर निगम के द्वारा मास्क ना पहनने वाले नागरिकों के चालान बनाकर जो राशि वसूल की जा रही है, इस राशि का उपयोग इन अस्पतालों के लिए वेंटिलेटर खरीदने में किया जाना चाहिए । यह राशी नगर निगम के खजाने में नहीं जाना चाहिए।

शुक्ला ने कहा कि सरकार की ओर से कोई गजट नोटिफिकेशन किए बगैर ही नगर निगम के द्वारा चालान बनाने की इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि चालान में वसूल की जाने वाली राशि का उपयोग कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने और मरीजों को बेहतर स्थिति में पहुंचाने के कार्य में किया जाए । उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यह दावा किया गया था कि इस नंबर के माध्यम से अस्पतालों में बेड की स्थिति स्पष्ट हो सकती है ताकि संक्रमण से पीड़ित कोई भी नागरिक अस्पताल में जाकर उपचार के लिए भर्ती हो सके । इस मामले में दुखद स्थिति यह है कि इस हेल्पलाइन के नंबर पर कोई फोन उठाता ही नहीं है।उन्होने कहा कि हमेशा से राज्य सरकार का खजाना इंदौर के लोगों के द्वारा चुकाए जाने वाले टैक्स से भराता है। इस समय महामारी का दौर है। इंदौर में जनजीवन संकट में हैं। हर दिन सैकड़ों की संख्या में नागरिक कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं । ऐसे में यह जरूरी है कि राज्य सरकार की ओर से इंदौर की झोली भरी जाए । यहां पर महामारी की चपेट में आ रहे लोगों के उपचार के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं । इंदौर के अस्पताल संसाधन की कमी की महामारी से पिछले कई सालों से जूझ रहे हैं । इन अस्पतालों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप संसाधन दिए जाएं ताकि इन अस्पतालों में संक्रमण के मरीजों का बेहतर उपचार हो सके।

शुक्ला ने कहा कि हाल ही में जिला प्रशासन के द्वारा मास्क के नियमों का उल्लंघन करने वाले नागरिकों के लिए अस्थाई जेल का निर्माण किया गया है। इंदौर को इस समय आवश्यकता अस्थाई जेल की नहीं बल्कि अस्थाई अस्पतालों की है । आवश्यकता इस बात की है कि सार्वजनिक भवनों में राज्य सरकार की ओर से अस्थाई अस्पताल शुरू किए जाएं । इन अस्पतालों के व्यवस्थाओं के संचालन के लिए आसपास के शहरों से डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ बुलवाकर लगाया जाए । जहां तक कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क और सामाजिक दूरी के नियम के पालन की आवश्यकता है तो इस बारे में मेरा कहना है कि प्रशासन की ओर से सभी व्यापारियों से यह अपील कर दी जाए कि जो ग्राहक मास्क ना पहने वह उसे वह सामान नहीं दें। इसके साथ ही नागरिकों से अपील कर दी जाए कि जिस दुकान में व्यापारी अथवा उसके कर्मचारी मास्क लगाए बगैर बैठे हो तो वहां से नागरिक भी खरीददारी नहीं करें । यदि यह व्यवस्था लागू कर दी जाती है तो नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा मास्क को आधार बनाकर चालान बनाने की कार्रवाई के नाम पर आए दिन किए जा रहे अभद्र व्यवहार की घटनाओं पर भी विराम लग जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 16 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 16 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑