देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

राजबाड़ा टू रेसीडेंसी अरविंद तिवारी ? बात यहां से शुरू करते हैं वीडी शर्मा जिस अंदाज में इन दिनों काम कर रहे हैं, उससे मध्यप्रदेश में भविष्य की राजनीति के संकेत मिलना शुरू हो गए हैं।

Abhishek Raghuvanshi27 जुलाई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अरविंद तिवारी

? बात यहां से शुरू करते हैं

वीडी शर्मा जिस अंदाज में इन दिनों काम कर रहे हैं, उससे मध्यप्रदेश में भविष्य की राजनीति के संकेत मिलना शुरू हो गए हैं। संगठन में शर्मा की असरकारक उपस्थिति का अहसास होने लगा है और सत्ता के फैसलों में उनकी दखल भी दिखने लगी है। संगठन के मामले में शर्मा जिस तरह के फैसले ले रहे हैं उससे यह स्पष्ट है कि इन दिनों मुख्यमंत्री के मुकाबले वे दिल्ली के ज्यादा नजदीक हैं। स्वाभाविक है कि बिना दिल्ली के इशारे के किसी भी नेता के लिए एक ताकतवर मुख्यमंत्री के सामने असरकारक उपस्थिति दिखाना आसान नहीं है। देखते हैं इस उपस्थिति को आगे और कितनी मजबूती मिलती है।

कमलनाथ का अपना एक अलग अंदाज है और इसका अहसास वे समय-समय पर करवाते रहते हैं। जब कांग्रेस का एक बड़ा वर्ग यह मानकर चल रहा था कि खंडवा उपचुनाव में अरुण यादव की उम्मीदवारी को पार्टी ने हरी झंडी दे दी है और यादव तैयारी में जुट गए हैं, तब अचानक कमलनाथ ने यह कहकर चौंका दिया कि अभी न तो उन्होंने इस मुद्दे पर अरुण यादव से कोई बात की है, न ही यादव ने ऐसा कोई विषय उनके सामने रखा। अपनी परम्परागत शैली में उन्होंने कहा कि हम सर्वे करवा रहे हैं और इसी के आधार पर पार्टी के टिकट का फैसला होगा। उनके इतना कहने के बाद अब यादव की स्थिति क्या होगी, यह आप जान सकते हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नरेंद्र सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में हैं। फौरी तौर पर देखें तो इस विस्तार में तोमर नुकसान में ही रहें। ग्रामीण विकास जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय उनके हाथ से चला गया और सहकारिता को अलग विभाग बनाने के कारण अब कृषि मंत्रालय भी दो भागों में बंट गया है। ऐसा क्यों हुआ यह कोई समझ नहीं पा रहा है, लेकिन तोमर के लिए संतोष की बात यह है कि ग्वालियर-चंबल की राजनीति में उनके समानांतर खड़े हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को भले ही मंत्री बना दिया गया हो, लेकिन विभाग के मामले में उन्हें भी ज्यादा तवज्जो नहीं मिली।

दमोह उपचुनाव में भाजपा की हार के छींटे प्रहलाद पटेल पर भी पड़े हैं। जयंत मलैया उनके बेटे सिद्धार्थ और मलैया समर्थक कुछ नेताओं पर तो पार्टी की गाज उपचुनाव के नतीजे आने के बाद ही गिर गई थी। ऐसा माना जा रहा था कि प्रदेश नेतृत्व ने पटेल के इशारे पर ही मलैया घराने पर शिकंजा कसा था। अब दिल्ली दरबार की वक्रदृष्टि पटेल पर पड़ी है। पर्यटन और संस्कृति जैसे स्वतंत्र प्रभार वाले महकमे से उनकी रवानगी ऐसा ही संकेत दे रही है। हालांकि इस कद्दावर नेता के लिए भी संतोष की बात यह है कि जिस जल संसाधन महकमे में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है, वहां बहुत समन्वय के साथ काम करने वाले गजेंद्रसिंह शेखावत मंत्री की भूमिका में हैं।

सिंधिया खेमे के चाणक्य कहे जाने वाले पुरुषोत्तम पाराशर फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया के ओएसडी की भूमिका में आ गए हैं। सिंधिया जब पहली बार वाणिज्य राज्य मंत्री बने थे तब से लेकर उनके अब तक के राजनीतिक सफर में पाराशर अहम भूमिका में रहे हैं। ‌ पाराशर ने उस दौर में सिंधिया का साथ बहुत मजबूती से दिया था जब लोकसभा चुनाव हारने के बाद वे नैराश्य भाव में थे। सिंधिया के कांग्रेस से भाजपा में जाने के दौर के भी सबसे मजबूत साक्षी और रणनीतिकार पाराशर ही रहे हैं।

कृष्णमुरारी मोघे और अर्चना चिटनीस भले ही कितना जोर मारें, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर जैसे दिग्गज यह लगभग तय कर चुके हैं कि खंडवा लोकसभा उपचुनाव में दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्ष चौहान को ही मौका दिया जाए। मुख्यमंत्री अलग-अलग फोरम पर इसके संकेत भी दे चुके हैं। जो आकलन सरकार के पास है उसके मुताबिक भाजपा के पास खंडवा के लिए सबसे बेहतर विकल्प हर्ष ही हैं। देखते हैं मुख्यमंत्री और तोमर की इस राय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत कितना इत्तेफाक रखते हैं।

जोबट उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट के लिए युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत की दावेदारी बहुत मजबूत मानी जा रही थी। चर्चा तो यह भी थी कि चचेरी बहन कलावती के निधन के कारण हो रहे इस उपचुनाव के रास्ते विक्रांत की विधानसभा में पहुंचने की हसरत पूरी हो जाएगी, लेकिन विक्रांत ने खुद को इस दौड़ से दूर कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जोबट के टिकट का फैसला अलीराजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेश पटेल और जोबट की पूर्व विधायक सुलोचना पटेल के बीच होगा। वैसे अंदरखाने की खबर यह है कि यहां कांग्रेस की जीत का सिलसिला सुलोचना की बजाय महेश को मैदान में लाने से बरकरार रह सकता है।

यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक और सीबीआई के डायरेक्टर जनरल रहे ऋषि कुमार शुक्ला जल्दी ही किसी राज्य के राज्यपाल के रूप में नजर आएंगे। राज्यपाल पद के लिए जिन नामों के संबंध में 1 शीर्ष केंद्रीय एजेंसी ने केंद्र सरकार के निर्देश पर तहकीकात की है उसने शुक्ला के नाम को हरी झंडी दे दी है। अब देखना यह है कि शुक्ला को किस राजभवन में मौका मिलता है।

चलते चलते

इंदौर में शराब सिंडिकेट की अगुवाई कर रहे हैं एके सिंह के बेटे का सरकारी गोदामों से बड़ी मात्रा में घटिया गेहूं उठाना और उसे शराब फैक्ट्रियों को सप्लाई करने का बड़ा मामला सामने आ रहा है। ‌

पुछल्ला

जरा पता कीजिए नर्मदा पट्टी के किस जिले के कलेक्टर ने रेत के कारोबार पर अपना पूरा नियंत्रण स्थापित करने के लिए अपने गृह जिले के रेत कारोबारियों को अपनी पदस्थापना वाले जिले में बुलाकर खुली छूट दे दी है।

अब बात मीडिया की

  1. दैनिक भास्कर पर आयकर की कार्यवाही के बाद डॉ भरत अग्रवाल कैसे संकटमोचक बनते हैं इस पर सबकी नजरें हैं।
  2. भास्कर डिजिटल उत्तर प्रदेश में तीन प्रमुख अखबारों हिंदुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला से मुकाबला करने के लिए तैयार हो रहा है। ‌ अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में चुनाव होना है और भास्कर यहां की ताकत दिखाना चाहता है।
  3. राजधानी के दो वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह और प्रकाश भटनागर का बेबाक लेखन इन दिनों बहुत चर्चा में है।
  4. डिजीआना समूह के चैनल न्यूज वर्ल्ड ने भोपाल में अपने नए परिसर में ड्राय रन शुरू कर दिया है।
  5. प्रदेश के सबसे पुराने साप्ताहिक अखबारों में से एक शनिवार दर्पण जल्दी नए कलेवर में नजर आएगा।वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 15 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 15 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑