राज्यों की कमाई का हिसाब:MP में प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा बढ़ी, पंजाब में सबसे कम; कोरोना पूर्व देश में यह आय 1,34,186 रुपए, 2020-21 में 1,28,829 बची
देश में 3 साल में प्रति व्यक्ति आय में करीब 3000 रुपए ही इजाफा हुआ। ये खुलासा संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार की ओर से दिए गए जवाब से हुआ है।
देश में 3 साल में प्रति व्यक्ति आय में करीब 3000 रुपए ही इजाफा हुआ। ये खुलासा संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार की ओर से दिए गए जवाब से हुआ है। सांख्यिकी- कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय से पूछा गया था कि क्या सरकार ने बीते 3 साल में राज्यवार प्रति व्यक्ति आय का हिसाब-किताब रखा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्राें में प्रति व्यक्ति आय में कितना अंतर है। इसे पाटने के लिए सरकार ने कौन से कदम उठाए हैं।
इनके जवाब में सरकार ने बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 से लेकर 2020-21 के बीच प्रति व्यक्ति आय में करीब 3000 रुपए का इजाफा हुआ। 2018-19 में प्रति व्यक्ति आय 1,25,883 रु. थी। वर्ष 2019-20 में करीब 9000 रु. बढ़कर आय 1,34,186 रु. हो गई थी। इसके बाद कोरोना के आने से वित्त वर्ष 2020-21 में आय करीब 6000 रुपए गिरकर 1,28,829 रुपए सालाना बची। भास्कर ने जब जीएसटी योगदान और प्रति व्यक्ति आय की तुलना की तो सामने आया कि जीएसटी में 14% अंश देने वाले महाराष्ट्र की 5 साल में आय 37% बढ़ी। 2% अंश देने वाले एमपी की आय 66% बढ़ी।
5 साल में गुजरात की आय 53% बढ़ी, जीएसटी में हिस्सा 7.3%

4934 यात्री ट्रेनों में लगे सीसीटीवी कैमरे
भाजपा सांसद मेनका गांधी के सवाल के जवाब में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में 4934 यात्री रेलगाड़ियों में अब तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। साथ ही देश के 838 स्टेशनों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे। सबसे ज्यादा 1104 सीसीटीवी रेलवे के पश्चिम जोन में लगाए गए। इनके लगने से अपराधों में कमी के बारे में वैष्णव ने बताया कि 2018 से 2020 के दौरान अपराधों में कमी आई है।
गूगल और फेसबुक के राजस्व पर निगरानी का अभी कोई कानून नहीं
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर की ओर से पूछा गया कि क्या सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से गुगल और फेसबुक जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की राजस्व वसूली पर निगरानी का कोई प्रस्ताव है। इसके जवाब में बताया गया कि सरकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते जोखिम के प्रति सजग है।
सोशल मीडिया इंटरमीडिएटरीज के साथ सरकार काम कर रही है। लेकिन फिलहाल सरकार की ओर राजस्व अधिनियमन को कोई प्रस्ताव नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर गूगल और फेसबुक को समाचार भुगतान के बारे में सरकार की ओर से कहा गया कि इंटरमीडिएटरीज के साथ कार्य जारी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 11 मिनट पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 34 मिनट पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 1 घंटा पहले
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 15 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 16 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 17 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 22 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 23 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 8 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले