मुख्यमंत्री शिवराजसिंह रोज़ाना रात में 8 से 12 बजे के बीच चुनाव क्षेत्र में तैनात मंत्रियों से फोन व वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कर रहे चर्चा
असंतोष की आग को बुझाने और सेबोटेज के शोलों को ठंडा करने का काम संगठन के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गणों के साथ अपने हाथ में लिया है।
असंतोष की आग को बुझाने और सेबोटेज के शोलों को ठंडा करने का काम संगठन के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गणों के साथ अपने हाथ में लिया है। चार उपचुनाव – खंडवा लोकसभा सीट के साथ रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट को जीतने की जंग जारी है। इन उपचुनावों में बहुजन समाज पार्टी की अनुपस्तिथि ने भाजपा के लिए कठिन बना दिया है। रैगांव व पृथ्वीपुर में में कमज़ोर वर्ग के करीब सात से ग्यारह प्रतिशत वोट बहुजन समाज पार्टी के खाते में जाते रहे हैं। भाजपा में सारा दारोमदार संगठन की चतुराई, चुनाव प्रबंधन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लोकप्रियता पर निर्भर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मिलजुल कर कमान सम्हाले हुए हैं। श्री शर्मा चुनाव अभियान में मुख्यमंत्री की भांति हवाई यात्राएं कर रहे हैं।
प्रदेश के चारों उपचुनावों में सीटों का गणित 50-50 है। दरअसल विधानसभा की तीन सीटों में पृथ्वीपुर और जोबट कांग्रेस के खाते की है और विंध्य क्षेत्र की रैगांव सीट भाजपा की है। यहां से पूर्व मंत्री भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद उनके परिवार के बेटे पुष्पराज और बहु वंदना देवराज बागरी के बीच टिकट पाने की गलाकाट गुटबाजी थी। पार्टी ने यहां बीच का रास्ता अपनाया और बेटे बहु को टिकट देने के बजाए प्रतिमा बागरी को टिकट दिया है। भाजपा के सामने यहां सेबोटेज को रोकना सबसे कठिन काम है। इसके लिए संगठन के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रभारी मंत्री के साथ भरोसेमंद नेताओं को इसका जिम्मा सौंपा है। इसमें पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला सबसे अहम किरदार माने जा रहे हैं। इसी तरह पृथ्वीपुर में प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के साथ मंत्रीगणों में विश्वास सारंग, अरविंद भदौरिया व प्रभुराम चौधरी सहित संगठन में सक्षम लाल सिंह आर्य जैसे नेताओं को मोर्चे पर लगाया है। जोबट में प्रभारी मंत्री के साथ वनवासी क्षेत्र में काम करने वाले नेताओं को सक्रिय किया गया है। यहां कांग्रेस से आईं भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत की मतदाताओं में गहरी पैठ का भी पार्टी को लाभ मिलेगा।लेकिन यहां भाजपा के असंतोष का सुलोचना रावत को सामना करना पड़ रहा है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया भाजपा को हराने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। हालांकि यहां कांग्रेस की दिवंगत विधायक कलावती भूरिया के भतीजे दीपक भूरिया टिकट नही मिलने के कारण असंतुष्ट हैं। भाजपा इस असंतोष का लाभ लेने की जुगत में है। खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा ने संगठन के नेताओं के अतिरिक्त मंत्रियों की तैनाती भी की है।
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह रोज़ाना रात में आठ से बारह बजे के बीच चुनाव क्षेत्र में तैनात मंत्रियों से फोन व वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए चर्चा कर रहे हैं। उनका ज़ोर स्थानीय विकास के साथ असंतुष्ट और भीतर घात करने वाले नेता व कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्य धारा में लाकर सक्रिय करना है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 9 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले