माधव राव सिंधिया: जिसे सिर्फ मौत हरा पाई, कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नहीं
स्वर्गीय माधवराव सिंधिया एक अपराजेय योद्धा जिसे सिर्फ मौत ही मात दे पायी…! देश में जब भी एक संजीदा और कर्तव्यनिष्ठ राजनेता की चर्चा चलेगी उसमें एक नाम होगा स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी का।
देश में जब भी एक संजीदा और कर्तव्यनिष्ठ राजनेता की चर्चा चलेगी उसमें एक नाम होगा स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी का। (जन्म 10 मार्च 1945 को मुंबई में, निधन 30 सितंबर 2001 को मैनपुरी में)
1971 से संसदीय राजनीति में इस अपराजेय योद्घा को सिर्फ मौत ही हरा सकी। कीमतवसूल दौर में वे मूल्यों की राजनीति करने वालों में से विरले थे।
लालबहादुर शास्त्रीजी की तरह एक रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आज के नेतागण तो इस्तीफा देना दूर लाशों की ढेर पर खड़े होकर माला-सेल्फी से भी परहेज नहीं करते।
सिंधिया जी इतने बड़े नेता होते हुए भी अपने छोटों से न सिर्फ अपना फीडबैक पूछते थे बल्कि उसकी राय को भी महत्व देते थे। डिनर पर उन्होंने विंध्य की राजनीति की अंदरूनी कथा तो मेरी जुबान से सुनी ही 1984 से रीवा-सतना की बंद पड़ी रेल परियोजना पर मेरी फरियाद भी सुनी।
विंध्यवासियों को शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि सिंधियाजी की पहल और मानीटरिंग के चलते रीवा-सतना रेल लाईन रिकार्ड समय पर लोकार्पित हो पाई। उन्होंने भूमिपूजन के दिन ही इस परियोजना को पूरा करने की मियाद घोषित कर दी थी।
दूसरी मुलाकात 1997 में तब जब रीवा भीषण बाढ़ से घिरा हुआ था। उन्होंने स्वयं फोनकर सर्किट हाउस आमंत्रित किया और मुझसे हुई बातचीत के आधार पर नोट्स तैयार की फिर उसे तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बाढ़ की विभीषिका को लेकर लिखा।
इतना संजीदा और यथार्थ के धरातल पर राजनीति करने वाला अब शायद कोई मिले। इस दौरान कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां-वहां पहुंचे जहाँ प्रशासन भी नहीं पहुँच पाया था। वे कांग्रेस की राजनीति के ऐसे सूर्य थे जो दोपहर को ही अस्त हो गए।
1984 का लोकसभा चुनाव उनके जीवन की बड़ी अग्निपरीक्षा थी जब उनकी अम्मा हजूर राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने उनके मुकाबले भाजपा के शीर्ष नेता अटलबिहारी वाजपेयी को खड़ा कर दिया और खुद ही चुनाव अभियान की बागडोर थाम ली।
जनसत्ता के पहले पन्ने पर काक का वह कार्टून आज भी स्मृतिपटल पर है जिसमें राजमाता एक बेबीकार्ट में अटलजी को बिठाए गली-गली वोट माँग रही हैं। यह चुनाव भी सिंधिया जी ने भारी मतों के अंतर से जीता था।
सिंधिया जी ने 1971 का चुनाव जनसंघ की टिकट पर लड़ा, 77 में वे निर्दलीय चुनकर संसद पहुंचे। 80 का चुनाव कांग्रेस से लड़ा। नरसिंराव ने 96 में उनकी टिकट काट दी तो सिंधियाजी ने विकास कांग्रेस बना ली उसी से लड़े और लोकसभा पहुँचे।
वे अपराजेय थे, एक महाराजा आम आदमी को अभीष्ट मानकर ऐसी भी मूल्यपरक राजनीति कर सकता है वे इसके अद्वितीय उदाहरण थे। आज उनका जन्मदिन है हम उन्हें नमन करते हुए शब्दों के रूप में श्रधांजलि अर्पित करते है….

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले