भाजपा नेता ने राम मंदिर के नाम पर RSS को दिया धोखा, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने जमा किए पैसे, चेक हो गया बाउंस
इंदौर- राम मंदिर निर्माण के लिए राशि जमा करने के अभियान को लेकर इंदौर में संघ से भाजपा नेता द्वारा ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इंदौर- राम मंदिर निर्माण के लिए राशि जमा करने के अभियान को लेकर इंदौर में संघ से भाजपा नेता द्वारा ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने पैसा जमा किया। इसके बाद निजी खाते का चेक संघ को जमा कर दिया। बाद में वह चेक बाउंस हो गया। अब संघ पदाधिकारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि जमा करने का अभियान गत दिनों चला था। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निर्मल वर्मा ने 6 दिनी आयोजन कर 16 टीमों को उतारा था। कार्यक्रम से जमा होने वाली राशि संघ को देना थी। इसके लिए कान्यकुब्ज धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर 51 हजार रुपए का चेक संघ पदाधिकारियों को दिया गया। चेक वर्मा ने निजी खाते से दिया था, जबकि राशि भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नाम पर जमा की गई थी। मैच के आयोजन के लिए जगह और टर्फ भी पार्टी के नाम पर बिना किसी खर्च के ली गई थी। आय-व्यय पत्रक भी चेक के साथ नहीं सौंपा गया। इस पर रसीद भी वर्मा के नाम पर काटी गई। चेक बाउंस होने पर संघ पदाधिकारियों ने वर्मा से संपर्क किया, तो उन्होंने नगद 11 हजार लेकर मामले को रफा-दफा करने की बात कह दी।
राशि एकत्र करने का अभियान खत्म होने के बाद संघ कार्यकर्ताओं ने नकद पावती भी जमा करा दी है। अब दोबारा चेक लेकर मुख्यालय भेजने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे पदाधिकारियों ने भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे तक शिकायत की है। साथ ही मैच के आयोजन से जमा राशि का हिसाब भी लेने को कहा गया है।
भाजपा नगर अध्यक्ष को शिकायत कर दी है
51 हजार रुपए का चेक राम मंदिर निर्माण के लिए व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा दिया गया था। चेक अध्यक्ष के निजी खाते का था, जो बाउंस हो गया। अब वे नगद राशि का बोल रहे हैं। संघ के नियमों के तहत 20 हजार से ज्यादा की राशि नगद नहीं ली जा सकती। भाजपा नगर अध्यक्ष को शिकायत कर दी है। – देवेंद्र शर्मा, नगर कार्यवाह, सुभाष नगर मंडल

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले