ब्राजील में भी ओमिक्रॉन की दस्तक, साउथ अफ्रीका से लौटे 2 लोग संक्रमित मिले
कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट ब्राजील में भी पहुंच गया है। ब्राजील में दो ओमिक्रॉन संक्रमितों की पहचान हुई है। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका से यात्रा करके लौटे थे।
कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट ब्राजील में भी पहुंच गया है। ब्राजील में दो ओमिक्रॉन संक्रमितों की पहचान हुई है। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका से यात्रा करके लौटे थे। साओ पाउलो राज्य के स्वास्थ्य सचिवालय ने बताया कि ओमिक्रॉन संक्रमित 41 वर्षीय पुरुष और 37 वर्षीय महिला को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। ये दोनों 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। इनका कोरोना टेस्ट 25 नवंबर को हुआ, उस समय इनमें संक्रमण के हल्के लक्षण मिले थे।
‘यूरोप में एक हफ्ते पहले ही पहुंच चुका था ओमिक्रॉन वैरिएंट’
नीदरलैंड्स के हेल्थ अफसरों ने मंगलवार को एक चौंकाने वाली जानकारी दी। उन्होंने कहा- करीब 9 दिन पहले नीदरलैंड्स में दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बाद में इनकी और जांच की गई तो इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया। इसका मतलब यह हुआ कि यूरोप में यह वैरिएंट एक हफ्ते पहले ही पहुंच गया था। दोनों ही संक्रमित साउथ अफ्रीका से नीदरलैंड्स आए थे।
अफ्रीका को और वैक्सीन दे सकता है चीन
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, चीन अफ्रीकी देशों को एक बिलियन वैक्सीन डोनेट करने पर विचार कर रहा है। यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि अफ्रीकी देशों में कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट सबसे ज्यादा पाया जा रहा है और इसी महाद्वीप में वैक्सीनेशन की रफ्तार सबसे कम है। चीन पर कोरोना वायरस के मामले में तथ्य छिपाने का आरोप लगता रहा है। माना जा रहा है चीन इसी वजह से यह कदम उठा रहा है। हालांकि, अब तक चीन सरकार ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।
मर्क की टैबलेट को मिल सकती है मंजूरी
अमेरिका में मंगलवार को हेल्थ अफसरों की एक बड़ी मीटिंग हुई। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में जर्मन कंपनी मर्क की उस एंटी वायरल टैबलेट को मंजूरी देने पर विचार हुआ जिसे कोरोना के इलाज में अहम कामयाबी और विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। अब तक इस दवा को डेल्टा, मू और गामा वैरिएंट के खिलाफ कारगर पाया गया है। संभव है कि अमेरिका फाइजर की भी उस टैबलेट को मंजूरी देने पर विचार करे जो मर्क की टैबलेट की तरह ही कारगर मानी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मॉडर्ना के CEO ने कहा- ओमिक्रॉन के खिलाफ कम प्रभावी है मौजूदा वैक्सीन
ड्रग निर्माता कंपनी मॉडर्ना के CEO स्टीफन बैंसेल ने मंगलवार को कहा कि कोविड की मौजूदा वैक्सीन ओमिक्रॉन के लिहाज से उतनी कारगर नहीं है, जितना यह डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ थी। बैंसल ने कहा- हमें जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। हमें और भी डेटा का इंतजार करने की जरूरत है। मैंने जितने भी साइंटिस्ट्स मे बात की है, उन्होंने कहा है कि महामारी के लिहाज से यह अच्छा संकेत नहीं है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले