बुजुर्गों के साथ बुरे बर्ताव के बाद एक्शन मोड़ में सांसद शंकर लालवानी
कहा इंदौर भिक्षुक पुनर्वसन शहरों की योजना में शामिल, 8.5 करोड़ ₹ स्वीकृत, डेढ़ करोड़ रु निगम को मिलेसांसद लालवानी ने इंदौर को भारत के 10 भिक्षुक पुनर्वसन शहरों की योजना में शामिल करवायाकलेक्टर और कमिश्नर से बात कर संवेदनशीलता से योजना तुरंत लागू करने के लिए कहासांसद लालवानी ने कहा कि बयानबाज़ी के बजाय ज़मीन पर ठोस काम होसांसद ने कहा कि भिक्षुकों के पुनर्वसन और देखभाल में भी इंदौर उदाहरण पेश करेगा बुजुर्गों के साथ हुए बर्ताव के बाद सांसद शंकर लालवानी एक्शन मोड में है।
- कहा इंदौर भिक्षुक पुनर्वसन शहरों की योजना में शामिल, 8.5 करोड़ ₹ स्वीकृत, डेढ़ करोड़ रु निगम को मिले
- सांसद लालवानी ने इंदौर को भारत के 10 भिक्षुक पुनर्वसन शहरों की योजना में शामिल करवाया
- कलेक्टर और कमिश्नर से बात कर संवेदनशीलता से योजना तुरंत लागू करने के लिए कहा
- सांसद लालवानी ने कहा कि बयानबाज़ी के बजाय ज़मीन पर ठोस काम हो
- सांसद ने कहा कि भिक्षुकों के पुनर्वसन और देखभाल में भी इंदौर उदाहरण पेश करेगा
बुजुर्गों के साथ हुए बर्ताव के बाद सांसद शंकर लालवानी एक्शन मोड में है। संसद के सत्र के लिए सांसद लालवानी दिल्ली में थे और वहां से लौटते ही सांसद ने सीधे निगम कमिश्नर से घटना की जानकारी ली। साथ ही इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह से भी सांसद लालवानी ने बात की और बुजुर्गों का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
सांसद लालवानी ने कहा कि मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी समाज के हर तबके के विषय में सोचते हैं और भिक्षुकों की देखभाल के लिए ये योजना बनी है।
सांसद ने कहा कि इंदौर शहर को केंद्र की भिक्षुक पुनर्वसन योजना में शामिल करवाया है और 6 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए थे तो भिक्षुकों के पुनर्वसन एवं देखभाल के लिए इस योजना के तहत उन्हें प्रेजेंटेशन भी दिया गया था।
सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर के लिए 8.5 करोड़ रु की राशि शहर को भिक्षुक पुनर्वसन बनाने के लिए स्वीकृत की गई है जिसमें से डेढ़ करोड रुपए की राशि निगम को मिल भी चुकी है और उन्होंने अधिकारियों को इस विषय में संवेदनशीलता के साथ इस योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं ताकि ठंड व अन्य प्रतिकूल मौसम का सामना कर रहे भिक्षुकों की देखभाल की व्यवस्था की जा सकें।
वही कांग्रेस के द्वारा इस मुद्दे पर बयानबाजी करने को लेकर भी सांसद ने अपनी बात सामने रखी। सांसद लालवानी ने कहा की बुजुर्ग समाज के लिए वटवृक्ष की तरह है और उनके साथ जो व्यवहार हुआ वह निंदनीय है और इस पर तुरंत कार्रवाई भी की गई है लेकिन कांग्रेस जिस तरह से इस पर बयानबाजी कर रही है जिस तरह से राजनीति की कोशिश हो रही है वह भी स्वीकार नहीं है।
सांसद लालवानी ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले साल ही डेढ़ करोड़ की राशि जारी कर चुकी थी लेकिन कांग्रेस की प्रदेश सरकार रहते इस राशि के इस्तेमाल के लिए प्रस्ताव नहीं भेजा गया। मैं इस पर राजनीति नहीं करना चाहता लेकिन कांग्रेस को भी इस विषय पर राजनीति करने के बजाए संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले