प्रदेश के साथ इंदौर में भी आज कोरोना वैक्सीन के डोज लगातार लगाए जा रहे हैं इस कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपनी पत्नी के साथ मुंबई हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन लगाने पहुंचे। वही बंगाल की राजनीति पर भी खुलकर पत्रकारों से चर्चा की।
कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वैक्सीन को लेकर कुछ लोगो ने गलतफहमी फैला दी थी यह देश का दुर्भाग्य है कि हर चीज में राजनीति होती है वैक्सीन लगाना प्रारंम्भ होते ही कुछ कांग्रेसी के नेताओ ने कहा कि था कि प्रधानमंत्री को सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगाना चाहिए वही पीएम ने वैक्सीन लगाकर उदाहरण पेश किया,,, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि छोटी बुद्धी का विपक्ष है जो इस तरह की बात करता है पूरे देश ने प्रधान मंत्री की क्षमता को सराहा है वही सबसे ज्यादा वैक्सीन हमारे देश मे लगे है इससे बड़ा उदारहण क्या होगा कि पाकिस्तान को भी वैक्सीन हमारा देश सप्लाय कर रहा है
वही पश्चिम बंगाल होने जा रहे चुनाव पर कहा कि बंगाल में बीजेपी पार्टी की एक तरफा लहर चल रही है देश की सबसे बड़ी सभा कलकत्ता में हुई,, अब बंगाल की राजनीति में भी पतझड़ का मौसम है,,,,, वही राहुल गांधी के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुलगांधी को देश में कोई भी सीरियस नहीं लेता है उन्होंने राहुल गांधी का तंज कसते हुए कहा कि ट्यूबलाइट भी कुछ देर में जलजाती है राहुल जी की टूबलाइट कितने दिनों बाद जली राहुल गांधी नांनसिरियस पोलिटीशयन है वही ममता बनर्जी कर कहा कि वह पहले हिजाब पहन कर इंशाअल्ला कर रही थी लेकिन अब चुनाव के आते ही भक्ति का पाठ कर रही है
