बधाई इंदौर अब हमें संकल्प लेना है कि अब हमें दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है
(प्रवीण कक्कड़)हमारा प्यारा इंदौर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्वच्छता के मामले में पहले नंबर पर आया है। इंदौरियों ने यह कारनामा लगातार पांचवें साल करके दिखाया है।
(प्रवीण कक्कड़)
हमारा प्यारा इंदौर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्वच्छता के मामले में पहले नंबर पर आया है। इंदौरियों ने यह कारनामा लगातार पांचवें साल करके दिखाया है। यानी पिछले 5 साल से लगातार इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और इस पर हम सब को गर्व है। अब हमें संकल्प लेना है कि हम दुनिया के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर में अपना नाम शुमार करें।
शहर को स्वच्छता में देश का सिरमौर बनाने में सबसे बड़ा योगदान हमारे सफाई कर्मचारी भाई-बहनों और उनके साथ ही इंदौर नगर निगम का है। निगम के अधिकारी-कर्मचारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। इस तरह के काम करने के लिए अधिकारियों को हमेशा से ही राजनीतिक नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, इसलिए इंदौर के राजनीतिक नेतृत्व को भी इंदौर के स्वच्छ शहरों में टॉप पर रहने की बधाई। इंदौर शहर का देश का सबसे स्वच्छ शहर होना हमारी सभ्यता और संस्कृति का भी प्रतीक है। हमारी सड़कें, सार्वजनिक पार्क और सार्वजनिक स्थल तब तक साफ नहीं रह सकते जब तक की जनता इसमें सहयोग ना करे। यह काम तभी हो सकता है जब किसी शहर के नागरिक अपने शहर को अपने घर की तरह प्यार करें। पिछले 5 साल से इंदौर के लगातार स्वच्छ शहर के रूप में शीर्ष पर बने रहने से यह बात साबित होती है कि इंदौर के नागरिक अपने शहर को अपने घर की तरह प्यार करते हैं। जैसे आप अपना घर संवारते हैं, उसी तरह भी अपना शहर संवारते हैं।
इंदौर एक ऐतिहासिक शहर है और भारत की राजनीति और संस्कृति दोनों में इसका अपना एक खास मुकाम है। यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यहां मालवा की सभ्यता और संस्कृति है तो मुंबई से भी इसका करीब का नाता है। शहर के नगर निकाय के लिए इतने ऐतिहासिक शहर को उसकी परंपरा के अनुकूल सजाना, संवारना और स्वच्छ रखना कोई छोटी मोटी चुनौती नहीं है। खासकर ऐसा शहर जो दिन में ही व्यस्त नहीं रहता, बल्कि देर रात तक जागने का आदि हो, वह स्वच्छता करने के लिए कम ही समय मिल पाता है। लेकिन इंदौर के नगर निकाय ने यह काम करके दिखाया है। स्वच्छता की प्रतियोगिता में सबसे ऊपर आने के लिए सिर्फ स्वच्छ होना ही पर्याप्त नहीं होता, उसके लिए ऐसे योग्य अधिकारियों की आवश्यकता भी पड़ती है जो स्वच्छता को इस तरह से दस्तावेजों में पेश कर सकें कि वह आदमी भी शहर की स्वच्छता को महसूस कर सके, जो दिल्ली में बैठकर पूरे देश के शहरों को कसौटी पर कस रहा हो।
एक बात और बड़ी महत्वपूर्ण है कि अब जब इंदौर पिछले 5 साल से सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है, तो हमें इस तरह से व्यवहार करना होगा कि अगले कई साल तक और इंदौर को यह खिताब मिलता रहे। इसके लिए जरूरी है कि हम स्वच्छता के मामले में नई से नई टेक्नोलॉजी को अपनाएं, प्रशासन का सहयोग करें और शहर के स्थापत्य को इस तरह से बनाएं कि शहर और ज्यादा खूबसूरत लगने लगे। क्योंकि बाकी शहर भी अपने आपको और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में एक जगह ठहर जाने से नंबर वन बना रहना कठिन हो जाएगा। ऐसे में इंदौर शहर को एक स्वच्छ प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को हमेशा तैयार करना चाहिए। कुछ छोटी-छोटी बातें जो हम हमेशा याद रखते हैं, उन्हें आगे भी याद रखें कि कचरा कचरे वाली गाड़ी में ही डालना है, सूखा और गीला कचरा अलग अलग रखना है, घर को साफ रखते समय यह याद रखना है कि इस सफाई में कहीं शहर गंदा ना हो जाए।
हमें अपने घरों और दुकानों के अतिक्रमण से भी बचना होगा। इस तरह के अतिक्रमण के कारण अक्सर नालियां और पानी निकासी के दूसरे साधन अवरुद्ध हो जाते हैं और शहर में गंदगी पनपती है। जाहीर है कि हम इन सब बातों से परहेज करेंगे। इस मौके पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई। अब तो हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि अभी इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है, जल्द ही हम इसे दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर बनाएंगे। ऐसा करना थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन अनुशासन और इच्छाशक्ति से इसे हासिल किया जा सकता है। आइए हम आज से ही इसकी तैयारी शुरू करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले