प्रदूषण से पक्षियों का घुट रहा है दम:प्रतिदिन दस से अधिक घायल पक्षी लाए जा रहे है अस्पताल
दीवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। प्रदूषण की वजह से ना केवल मनुष्य इससे प्रभावित हो रहा है बल्कि पक्षियां भी इससे अछूते नहीं रह रहे है। प्रदूषण इन बेजुबान पक्षियों का भी दम घोंट रहा है।
दीवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। प्रदूषण की वजह से ना केवल मनुष्य इससे प्रभावित हो रहा है बल्कि पक्षियां भी इससे अछूते नहीं रह रहे है। प्रदूषण इन बेजुबान पक्षियों का भी दम घोंट रहा है। दिवाली के बाद से दिल्ली की सड़कों पर कई पक्षी बेसुध होकर गिर रहे है। इनमें से कुछ ही अस्पताल पहुंचाए जा रहे है और उनकी जान बच पा रही है।
किसी को सांस लेने में परेशानी हो रही है तो किसी को विजिबिलिटी कम होने से बिल्डिंगों और चलते वाहनों से टकरा रहे है। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी कबूतरों के साथ हो रही है। क्योंकि दिल्ली में इनकी संख्या अधिक है। कौवे भी इसका शिकार हो रहे है, क्योंकि कौओं की नजर शार्प होती है इसलिए प्रदूषण की वजह से उनमें एक्सीडेंट के केस नहीं आ रहे है।
डॉ. हरअवतार का कहना हे कि हर साल प्रदूषण बढ़ने पर पक्षियों में सांस की दिक्कत और एक्सीडेंट की समस्याएं बढ़ जाती है। रोजाना अगर हमारे पास जो पक्षी आते है, उनमें से एक या दो की मौत हो जाती है। चैरिटी अस्पताल होने के कारण कोई भी व्यक्ति पक्षी को वेसुध या घायल पड़ा देखकर अस्पताल ले आता है। बड़ी संख्या में पक्षी ऐसे है जिन्हें कोई नहीं लाता और वह सड़कों पर ही दम तोड़ देते है। पक्षियों को ऐसी दवाएं दी जाती है, जिनसे उनकी सांस लेने की क्षमता अच्छी हो सके और प्रदूषण की वजह से जलन कम हो सके।
अस्पताल लाए जाने वाले पक्षियों में ज्यादा संख्या कबूतरों की
चांदनी चौक स्थित दिल्ली के सबसे बड़े चैरिटी बर्ड अस्पताल के डॉक्टर हरअवतार सिंह का कहना है कि दीवाली के बाद से कबूतर, कौवे और चीलें काफी संख्या में अस्पताल लाए जा रहे है। क्योंकि तभी से प्रदूषण बढ़ा है। रोजाना करीब दस पक्षी आ रहे है और कभी-कभी इनकी संख्या बढ़ जाती है। इनमें सबसे अधिक कबूतर होते है। यह दो तरह से प्रभावित होते है, जिनमें सांस लेने की परेशानी देखी जा रही है और कुछ को टयूमर है, उन्हें ज्यादा समस्या है। कबूतरों में देखने की झमता कौओं व चील के मुकाबले कम होती है। जब ये हवा में उड़ते है तो स्मॉग अधिक होने के बाद सामने बिल्डिंग या अन्य चीजों को ज्यादा दूर तक नहीं देख पाते और कहीं ना कहीं टकराकर घायल हो जाते है।
कौवों को प्रदूषण की वजह से सांस लेने में परेशानी होती है और ज्यादा परेशानी होने पर जमीन पर गिर पड़ते है। चील बेहद उंचाई से शिकार या खाने को देख लेती है। वह उंचाई से सीधे नीचे आती है और अपना शिकार उठाकर उड़ जाती है। लेकिन इन दिनों स्मॉग अधिक है कि चील भी दूर तक देख नहीं पाती। ऐसे में अपना शिकार उठाने के दौरान वाहनों को देख नहीं पाती और टकरा जाती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले