पैंडाेरा पेपर्स की जांच शुरू:मल्टी एजेंसी ग्रुप की बैठक में मंथन, 380 भारतीय नागरिकों और यूनिट्स के नाम
पनामा और पैराडाइज पेपर्स के मामलाें में की गई जांच में 20,532 कराेड़ रुपए की अघाेषित संपत्ति का खुलासा हुआ था। पैंडाेरा पेपर्स के संबंध में एमएजी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। उसकी पहली बैठक हाल ही में हुई है।
पैंडाेरा पेपर्स के संबंध में एमएजी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। उसकी पहली बैठक हाल ही में हुई है। सरकार से छिपाकर विदेशाें में अपनी संपत्ति और निवेश करने के मामले में कई भारतीयाें और उनकी कंपनियाें के नाम इसमें सामने आए हैं। इसकी जांच के लिए सीबीडीटी के प्रमुख जेबी महापात्रा की अध्यक्षता में एमएजी का गठन किया गया। बैठक में ईडी, रिजर्व बैंक और वित्तीय इंटेलीजेंस यूनिट के अधिकारी शामिल हुए।
इस बैठक में तय हुआ है कि खोजी पत्रकारों के समूह द्वारा और नाम जारी किए जाते ही जांच तेज की जाएगी। अब तक 380 भारतीय नागरिकों और भारतीय इकाइयाें के नाम सामने आए हैं। वहीं, कई भारतीयों ने आरोपों को खारिज किया है। पैंडोरा पेपर्स के नाम से लीक हुए करोड़ों दस्तावेज में भारत समेत 91 देशों के वर्तमान एवं पूर्व नेताओं, अफसरों और मशहूर हस्तियों के वित्तीय रहस्यों को उजागर करने का दावा किया गया है।
इन नेटवर्क से सूचनाएं लेने में मिलेगी मदद
इससे पहले एचएसबीसी, पनामा पेपर्स, पैराडाइज पेपर्स की इसी प्रकार की लीक के बाद सरकार ने काले धन, विदेशाें में छिपाई संपत्ति की राेकथाम के सख्त कानून बनाए हैं। पनामा और पैराडाइज पेपर्स के मामलाें में की गई जांच में 20,532 कराेड़ रुपए की अघाेषित संपत्ति का खुलासा हुआ था। भारत का सूचनाओं के आदान-प्रदान काे लेकर 96 देशाें से करार है। ओईसीडी के माध्यम से भी एमएजी संबंधित देशाें से सूचनाएं हासिल कर सकता है। साथ ही सीआरएस की व्यवस्था है। जिसके अंतर्गत वित्तीय संस्थाओं काे सभी ग्राहकाें की टैक्स रेसीडेंसी की पहचान उजागर करनी हाेती है।
14 कंपनियाें की लीक से तैयार हुए हैं पेपर
अमीराें काे प्राेफेशनल सेवाएं देने वाली दुनियाभर की 14 कंपनियों से लीक लगभग एक करोड़ 20 लाख फाइलों की समीक्षा से विश्व के सैकड़ों नेताओं, अरबपतियों, मशहूर हस्तियों और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के उन निवेशों का खुलासा हुआ है, जिन्हें पिछले 25 साल से हवेलियों, समुद्र तट पर छुपाकर रखा गया था।
इमरान खान व पुतिन के नाम भी लाभार्थियों में
गुप्त खातों के लाभार्थियों के रूप में पहचाने गए नेताओं में जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिस, केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा और इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो के अलावा पाक पीएम इमरान खान और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी शामिल हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 17 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले