पाकिस्तान में आतंक का राज:तालिबान के हमले में पाक फौज के कैप्टन की मौत; बलूचिस्तान में पाकिस्तान जिंदाबाद की रिंग टोन रखना जरूरी
पाकिस्तान में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में फौज के एक कैप्टन की मौत हो गई। घटना खैबर पख्तूख्वा राज्य में हुई। यहां इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार है।
पाकिस्तान में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में फौज के एक कैप्टन की मौत हो गई। घटना खैबर पख्तूख्वा राज्य में हुई। यहां इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार है। यह हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने किया। एक महीने में TTP ने 7वां हमला किया है।
दूसरी तरफ, बलूचिस्तान में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि उन्हें अपने मोबाइल फोन की रिंगटोन में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का स्लोगन रखना होगा।
खुफिया जानकारी पर ऑपरेशन
पाकिस्तानी सेना की तरफ से गुरुवार शाम जारी बयान में कहा गया है कि मारे गए कैप्टन का नाम सिकंदर था। 27 साल के सिकंदर अपनी यूनिट को मिली खुफिया जानकारी के बाद मिलिट्री ऑपरेशन करने गए थे। इसी दौरान पाकिस्तान तालिबान के आतंकियों ने हमला कर दिया। कुछ खबरों में कहा गया है कि सिकंदर फायरिंग के बीच फंस गए थे और आतंकियों की गोलियों का निशाना बन गए। एनकाउंटर में एक आतंकी भी मारा गया है।
अफगानिस्तान का असर
अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत आने के बाद पाकिस्तान में इसका साफ असर देखा जा रहा है। पाकिस्तान में तालिबान के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार पाकिस्तान फौज पर हमले कर रहा है। TTP ने धमकी दी है कि इस इलाके में किसी भी कीमत पर किसी सरकारी अफसर या कंपनी को भी काम नहीं करने दिया जाएगा।
पाकिस्तान की सरकार अफगान तालिबान को मनाने की कोशिश कर रही है ताकि वो TTP को पाकिस्तान में हमले करने से रोके। वहीं, अफगान तालिबान ने कहा है कि यह पाकिस्तान का अंदरूनी मामला है और TTP के मामले में दखल नहीं देगी।
ईरान सीमा पर भी तनाव
पाकिस्तान की फौज के मीडिया विंग ने यह भी बताया है कि बलूचिस्तान से लगने वाले ईरान बॉर्डर पर भी तनाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को यहां पाकिस्तानी फौज का एक सूबेदार रैंक का अधिकारी मारा गया। बताया जाता है कि यह हमला बलूचिस्तान के आतंकियों ने किया था। पाकिस्तान अक्सर ईरान पर आरोप लगाता है कि वह बलूचिस्तान के आतंकियों को पनाह देता है।
अब रिंग टोन पर फरमान
बलूचिस्तान सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वे अपने फोन की रिंग टोन में पाकिस्तान जिंदाबाद का स्लोगन लगाकर रखें। बुधवार को चीफ सेक्रेटरी ने मीटिंग के बाद यह आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि इस आदेश से देश के प्रति सम्मान और प्रेम बढ़ेगा। बलूचिस्तान के लोग 70 साल से अलग देश की मांग कर रहे हैं। यहां आए दिन आतंकी हमले होते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहले
