देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

तीन चरणो मे पूरा होगा रामपथ वन गमन मार्ग निर्माण का प्रोजेक्ट ध्यात्म, पर्यटन, संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने ली समीक्षा बैठक

मध्यप्रदेश के भाग मे रामपथ वन गमन के विकास की शुरुआत एक साथ चित्रकूट एवं अमरकंटक दोनों ओर से किया जायेगा।

Abhishek Raghuvanshi5 जुलाई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मध्यप्रदेश के भाग मे रामपथ वन गमन के विकास की शुरुआत एक साथ चित्रकूट एवं अमरकंटक दोनों ओर से किया जायेगा। प्रस्तावित रामपथ वन गमन मार्ग चित्रकूट से प्रारंभ होकर सतना पन्ना अमानगंज, कटनी जबलपुर, मण्डला, डिंडोरी शहडोल होते हुए अमरकंटक पर पूर्ण होगा। अध्यात्म विभाग के मार्ग दर्शन मे मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को रामपथ वन गमन विकास कार्यों की एजेंसी बनाया गया है। योजना के प्रथम चरण मे रामपथ गमन मार्ग के निर्माण की फिजीबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर बनाने अध्यात्म विभाग द्वारा एक करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रथम किश्त के रूप मे 50 लाख रुपए आवंटित किए गये है। जिसकी निविदा आमंत्रित की गई है। इस आशय की जानकारी शनिवार को चित्रकूट मे पर्यटन, संस्कृति, आध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर की अध्यक्षता मे संपन्न बैठक मे दी गई। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, विधायक नागौद नागेंद्र सिंह, चित्रकूट नीलांशु चतुर्वेदी, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, बसंत पंडित, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, वनमण्डलाधिकारी राजेश राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि रामपथ गमन मार्ग प्रोजेक्ट के डी पी आर तैयार करते समय स्थानीय मानस मर्मज्ञ, साधु-संतों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से राय लेकर कंप्लीट और कंपोजिट प्लान बनाये। रामपथ वन गमन मार्ग का प्रोजेक्ट राज्य शासन का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसकी सभी गतिविधियां निश्चित समय-सीमा में पूरी की जाये।
अध्यात्म एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने रामपथ वन गमन के विकास के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के विषय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक एवं प्रतिष्ठित नागरिकों तथा एक्सपर्ट से सुझाव भी लिए। चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि रामपथ गमन मार्ग को तीन चरणों मे पूरा किया जाये। पहले चरण मे कामदगिरि परिक्रमा, द्वितीय चरण मे चित्रकूट की 84 कोशी परिक्रमा के स्थल और तीसरे चरण मे रामपथ गमन के अन्य महत्व के स्थलों को विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि चित्रकूट और रामपथ वन गमन मार्ग का विकास राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। कलेक्टर स्वयं हर पंद्रह दिन मे संबंधित विभागों की बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा करे।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि राम पथ वन गमन के विकास प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा और मॉनिटरिंग के लिए जनप्रतिनिधि विशेषज्ञ एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समन्वय समिति भी बनाई जाए। बताया गया कि राम वन गमन विकास का प्रोजेक्ट डीपीआर बनाते समय 9 विभागों की समन्वय समिति बनाई जाएगी। सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि चित्रकूट में 84 कोसी परिक्रमा में जन सुविधा और रख-रखाव विकास के लिए 69 करोड का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। इसके अलावा पर्यटन विभाग द्वारा रामायणम और नगरीय निकाय द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी का भी प्रोजेक्ट बनाया गया था, इन दोनों प्रोजेक्ट के शेष कामों को भी डीपीआर में समाहित किया जाना चाहिए।
मंदाकिनी घाट पर होगी गंगा आरती
बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले मंदाकिनी घाट पर नियमित रूप से गंगा शयन आरती की जाती है। इसी तर्ज पर अपने यहां के घाटो पर भी गंगा आरती की व्यवस्था की जाये। बैठक में पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने कहा कि नगर परिषद एक सप्ताह के भीतर मंदाकिनी गंगा की नियमित आरती की सुनिश्चित व्यवस्था करे। पर्यटन विभाग मंदाकिनी घाट पर नियमित आरती स्थल के घाटों पर सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने की कार्रवाई करे।
दीपावली मेला अध्यात्म कैलेण्डर में होगा शामिल
समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि मैहर में नवरात्रि और चित्रकूट में लगने वाले दीपावली मेले को अध्यात्म कैलेंडर में शामिल किया जाए चित्रकूट में पर्यटन विभाग के सौजन्य से रामायणम का आयोजन छोटी दीपावली पर होता रहा है इसे पुनः प्रारंभ किया जाए।
भोपाल हाट की तर्ज पर बनेगा चित्रकूट हाट चित्रकूट विकास की बैठक में सुझाव दिया गया कि चित्रकूट लोगों को आकर्षित करें इसके प्रयास किए जाने चाहिए। आध्यात्मिक दृष्टि के साथ पर्यटन की गतिविधियां जोड़कर भोपाल हाट की तर्ज पर

चित्रकूट नगर के बड़े शासकीय भू-भाग पर चित्रकूट हाट की स्थापना होनी चाहिये। चित्रकूट में लगने वाले दीपावली एवं अमावस्या मेले में स्थानीय जनों को आर्थिक आय और रोजगार मिले इसके लिये इको टूरिज्म और धार्मिक पर्यटन को भी समाहित किया गया। पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने चित्रकूट हाट बनाने के लिये प्रस्तावित नवीन थाना भवन के पीछे के शासकीय भू-भाग का परीक्षण प्रस्ताव भेजने के निदेश दिये।

मंदाकनी घाट मे लगाये रेलिंग, नियमित हो सफाई – सुश्री ठाकुर
सतना 03 जुलाई 2021/पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने शनिवार को चित्रकूट मे मंदाकिनी घाट, रामपथवन गमन मार्ग और ईको टूरिज्म की समीक्षा बैठक लेने के बाद प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मंदाकनी घाट के निरीक्षण के दौरान नदी मे सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने व घाटो की नियमित सफाई के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, कलेक्टर, अन्य अधिकारियों के साथ पर्यटन, संस्कृति मंत्री ने स्थलो का भ्रमण करते हुए स्थलो के विकास और सौंदर्यीकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मंत्री सुश्री ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के घाटों मे होने वाली गंगा शयन आरती की तर्ज पर मध्यप्रदेश के हिस्से के मंदाकिनी घाट पर भी नियमित और व्यवस्थित गंगा शयन आरती की व्यवस्था करने को कहा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑