टैंकरों में एक विशेष कंपार्टमेंट बनाकर, पेट्रोल/डीजल की चोरी करने वाला, माफियाओं का संगठित गिरोह, इंदौर पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस द्वारा लगभग एक करोड़ 40 लाख कीमत के 07 टैंकर किए जप्त।
- पुलिस द्वारा लगभग एक करोड़ 40 लाख कीमत के 07 टैंकर किए जप्त।
- आरोपीगण टैंकर में एक चोरी का कंपार्टमेंट बनाकर, प्रतिदिन लाखों एवं महीने में करोड़ों रूपए का लगाते थे, पेट्रोल पंप मालिकों को चूना
- पुलिस द्वारा टैंकर मालिक, ड्राइवर, कंडक्टर, टैंकर में चोरी के लिए विशेष कंपार्टमेंट बनाने वाले सहित, चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
प्रदेश मे संगठित आपराधियो के खिलाफ चल रहे एंटी माफिया अभियान के तहत इंदौर पुलिस ने पेट्रोल/डीजल के परिवहन के दौरान टैंकरों के माध्यम से करोड़ों रुपए मूल्य की पेट्रोल/ डीजल की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना खुडैल को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ पेट्रोल डीजल के टैंकर उनमें एक विशेष चोरी का कंपार्टमेंट बनाकर, एक संगठित गिरोह का संचालन कर पेट्रोल पंप मालिकों को चूना लगा रहे हैं।
उक्त संगठित गिरोह की जानकारी प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इंदौरश्री हरिनारायणाचारी मिश्र व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेशचन्द्र जैन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार अति पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनीत गेहलोत व उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय वाजपेयी के नेतृत्व पुलिस थाना खुडैल की एक टीम को इस प्रकार के टैंकर की गिरोह जांच हेतु लगाया गया l
पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर कम्पेल रोड पर प्रतीक पेट्रोल पम्प के पास मैन रोड से टैंकर क्र . MP45H1055 को रोककर चैक किया तो पाया गया कि मुखबीर सूचना मुताबिक टैंकर के तीन पार्टीशन मे से बीच के पार्टीशन मे एक छोटा कम्पार्टमेंट करीब 250 लीटर क्षमता का बना हुआ है । जो एक वाल के जरिये खोला व बन्द किया जाता है । वाल को चलाने के लिए लोहे की एक चाबी है । ये लोग डिपो मे टैंकर को भरते समय वाल खुला रहता है और डीजल उसके क्षमता अनुसार उसके चोर कम्पार्टमेंट मे भर जाता है तथा फिर चाबी से वाल बंद कर दिया जाता है । और जब यह पेट्रोल पम्प पर टैंकर को खाली करते समय उक्त चोर कम्पार्टमेंट को बंद कर देते थे, जिससे डीजल टैकर मे रह जाता था जो बाद मै टेंकर से कैन मे खाली कर टैंकर चालक व मालिक डीजल की चोरी कर तथा स्वयं लाभ प्राप्त कर पेट्रोल पम्प मालिक को हानि पहुचाकर उसके साथ धोखाधडी कर रहे है थे। इस पर तत्काल प्रतीक पेट्रोल पम्प पर चैक करते मैनेजर द्वारा चैक कर 208 लीटर डीजल कम प्राप्त होना लेख कर दिया। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त टैंकर MP45H1055 तथा उसके सवार ( 1 ) चालक – दिलीप पिता बहादुर केलकर उम्र 32 साल निवासी मानकपुर थाना कानड तह . जिला आगर मालवा, ( 2 ) कन्डेक्टर अजय पिता बहादुर केलकर उम्र 18 साल निवासी मानकपुर थाना कानड तह . जिला आगर मालवा, ( 3 ) संचालक – पिन्टू पिता जूगलसिंह राठौर उम्र 31 साल निवासी ग्राम सतवाडा थाना भीकनगांव जिला खरगोन हाल पता महादेव सहारा मांगलिया थाना क्षिप्रा जिला इन्दौर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि टैंकर मे चोर कम्पार्टमेंट देवास नाका पर चन्द्रशेखर नरवरिया से करीब 6 माह पूर्व 35 हजार रुपये देकर तैयार कराया था । पुलिस द्वारा चोर कंपार्टमेंट बनाने वाले चन्द्रशेखर नरवरिया को भी पकड़ा गया है।
ये लोग प्रत्येक ट्रिप मे कम से कम 100 से 200 लीटर डीजल/पेट्रोल की चोरी कर पेट्रोल पम्प मालिक के साथ धोखाधडी करते है, ऐसे कई टैंकरों के होने की जानकारी प्राप्त हुई है इस प्रकार यह है प्रतिमाह करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर रहे थे। सम्पूर्ण जाँच से थाना खुडैल पर अपराध धारा 420,379 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर टैंकर MP4541055 मय चालक दीलीप केलकर, कन्डेक्टर अजय केलकर व संचालक पिन्दु राठौर के कब्जे से जप्त कर तथा चोर कम्पार्टमेंट बनाने वाले चन्द्रशेखर नरवरिया को भी अभिरक्षा में लिया गया हैं, जिसने भी आरोप स्वीकार करीब 10 टेंकरो मे इस प्रकार से चोर कम्पार्टमेंट निर्माण करना बताया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे 07 टेंकर पुलिस द्वारा अभिरक्षा मे लिये गये है । तथा अन्य की भी चैकिंग की जा रही है । पूछताछ की जा रही है जिसमें और खुलासा होने की संभावना है।
उक्त सराहनीय कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में महेन्द्रसिंह भदौरिया थाना प्रभारी खुडैल , उप निरीक्षक कृष्णा पदमाकर , उनि विक्रमसिंह सोलंकी , सउनि सुरेश पवार , आर 4154 दिनेश यादव , आर 3103 पारस चौधरी , आर 3861 प्रवीण , आर 2453 नवीन व सैनिक सौदान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले