देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

जेफ बेजोस-जेम्स बॉन्ड साथ आए:97 साल पुराना MGM स्टूडियो 61.5 हजार करोड़ में अमेजन का; ओटीटी पर दिखेंगी बॉन्ड की फिल्में

अमेजन ने संभावित अन्य खरीदारों जैसे एपल और कॉमकॉस्ट से 40% ज्यादा राशि देकर यह डील की है।

Abhishek Raghuvanshi27 मई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • एपल और कॉमकॉस्ट जैसी कंपनियां भी थी दौड़ में, अमेजन ने 40% ज्यादा ऑफर किए

हॉलीवुड के स्वर्णिम युग का साक्षी मेट्रो-गोल्डविन-मेयर (एमजीएम) स्टूडियो जल्द ही अमेजन का हो जाएगा। इसे लेकर दोनों के बीच एक डील भी साइन हो चुकी है। यह डील 845 करोड़ डॉलर (करीब 61,500 करोड़ रुपए) में हुई है। नियामक संस्थाओं की मंजूरी मिलते ही यह अमल में आ जाएगा।

एमजीएम स्टूडियोज के पास ही जेम्स बॉन्ड की सभी फिल्मों के अधिकार हैं। एमजीएम की स्थापना मारकस लोए और लुईस बी मेयर ने 17 अप्रैल 1924 को की थी। मनोरंजन की दुनिया में फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट के सीधे ओटीटी पर शुरू हुए डिस्ट्रीब्यूशन के दौर में दो बड़ी कंपनियों का ये अपनी तरह का पहला विलय है। अमेजन ने बुधवार को कहा कि एमजीएम बहुमूल्य है, इसलिए उसने संभावित अन्य खरीदारों जैसे एपल और कॉमकॉस्ट से 40% ज्यादा राशि देकर यह डील की है। अमेजन की ओर से यह डील उस वक्त की जा रही है, जब दुनिया की सबसे बड़ी टेलिकम्युनिकेशन कंपनी एटीएंडटी ने एक नई मीडिया दिग्गज बनाने के लिए वॉर्नर मीडिया को डिस्कवरी के साथ विलय करने की घोषणा की है। यह नेटफ्लिक्स जैसे प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। बिग टेक और मनोरंजन उद्योग के कन्वर्जंस के दौर में यह डील महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब तक इंटरनेट कंपनियां अपने दम पर ही आगे बढ़ी हैं। हॉलीवुड स्टूडियो की मदद उन्होंने कभी नहीं ली।

महामारी के दौरान स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की व्यूअरशिप जबरदस्त तरीके से बढ़ी, इसलिए अमेजन का भी रुझान इस तरफ ज्यादा हुआ। कंपनी ने ‘कमिंग 2 अमेरिका’ के अधिकारों के लिए करीब 900 करोड़ रुपए और ‘द टुमारो वॉर’ के लिए 1450 करोड़ रुपए दिए थे। अमेजन की महत्वाकांक्षाएं ऑस्कर पुरस्कारों को लेकर भी है। इसलिए कंपनी ने ‘साउंड ऑफ मेटल’ के अधिकार खरीदे थे। फिल्म ने बेस्ट साउंड और एडिटिंग के लिए ऑस्कर जीता था।

4 हजार से ज्यादा फिल्में, 17 हजार टीवी शो हैं एमजीएम की लाइब्रेरी में
एमजीएम की लाइब्रेरी में 4 हजार से ज्यादा फिल्में हैं। इनमें 12 एंग्री मेन, बेसिक इंस्टिंक्ट, क्रीड, जेम्स बॉन्ड, लीगली ब्लॉन्ड, मूनस्ट्रक, रेजिंग बुल, रोबोकॉप, रॉकी, साइलेंस ऑफ द लैंब्स, स्टारगेट, थेल्मा एंड लुईस, टॉम्ब राइडर, द मैग्निफिसेंट सेवन, द पिंक पैंथर जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके 17 हजार से ज्यादा टीवी शो शामिल हैं। फारगो, द हैंड्समेड टेल और वाइकिंग्स जैसी सुपरहिट टीवी सीरीज एमजीएम ने ही बनाई हैं। कंपनी के पास तमाम एनिमेशन फिल्मों के अधिकार के अलावा सारी जेम्स बॉन्ड फिल्मों के प्रसारण, प्रदर्शन व वितरण अधिकार भी हैं। जेम्स बॉन्ड सीरीज की नई फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ तैयार है और इसकी रिलीज चार बार टाली जा चुकी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑