देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 11 बार पढ़ी गई

जानलेवा प्रदूषण से निपटने के लिए रणनीति जरूरी:विशेषज्ञ ने कहा – साल में दो बार प्रदूषण के मूल स्रोतों का अध्ययन कर उस पर रोक लगाने से हो सकता है समाधान

दिल्ली सरकार के द्वारा प्रदूषण से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों के बाद भी दिनों-दिन दिल्ली में बढ़ता जा रहा जानलेवा प्रदूषण का कारण विशेषज्ञों ने विभागों व सरकार के द्वारा बिना ठोस अध्ययन के द्वारा किए गए जा रहे कार्यों और लापरवाही बरतना बताया है।

Abhishek Raghuvanshi16 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली सरकार के द्वारा प्रदूषण से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों के बाद भी दिनों-दिन दिल्ली में बढ़ता जा रहा जानलेवा प्रदूषण का कारण विशेषज्ञों ने विभागों व सरकार के द्वारा बिना ठोस अध्ययन के द्वारा किए गए जा रहे कार्यों और लापरवाही बरतना बताया है। पर्यावरण विशेषज्ञ सचिन पवार ने बताया कि दिल्ली जैसे हॉट स्पॉट में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार को ठोस रणनीति बनानी होगी।

दिल्ली के भौगोलिक स्थिति को पहले समझना होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली की भौगोलिक बनावट संकीर्ण घाटी की तरह है। उन्होंने बताया कि दिल्ली संकीर्ण घाटी के तरह है। इसलिए बिना प्राकृतिक उपायों तेज हवा, बारिश, उचित तापमान के दिल्ली में प्रदूषण खत्म होना मुश्किल है।

दिल्ली में जब तेज सर्दी पड़ती है तापमान 10 डिग्री से कम होगी तो हवा ठंठी होने के कारण भारी होगी और उसमें सड़कों, पार्को, वाहनों के वधुओं से उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा रहेगी प्रदूषण होगा। जब तापमान बढ़ेगी मौसम गर्म होगा, वायु हवा गर्म होने के बाद उपरी वायुमंडल में जाकर मिल जाती है। बाहर से आने वाली हवा दिल्ली के ऊपर मौजूद प्रदूषित हवा को बहा कर अपने साथ ले जाती है।

प्रदूषण खत्म करने के लिए लेना होगा ठोस निर्णय
पर्यावरण विशेषज्ञ ने बताया कि दिल्ली में पराली से होने वाले प्रदूषण का स्तर 4 से 5 प्रतिशत नहीं है जिसका उदाहरण आज सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार को दिया है। सचिन पवार ने बताया कि जब दिल्ली में पांच दिन पहले प्रदूषण चरम पर थी तो दिल्ली सरकार स्कूल, कॉलेज, कार्यालय कुछ नहीं बंद किया।

पर दिल्ली में जब तीन दिनों से हवा चल रही है दिल्ली के एक दो जगहों को छोड़कर सभी जगह हवा का स्तर ‘गंभीर’ से ‘कमजोर’ दर्ज हो रही है तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्कूल, ऑफिस बंद करने, निर्माण, भट्ठी करने का निर्णय ले रही है। उन्होंने बताया कि सरकार को यह खुद पांच दिन पहले निर्णय लेना चाहिए।

साल में दो बार प्रदूषण के स्रोतों को रोकना होगा
पर्यावरण विशेषज्ञ ने बताया कि दिल्ली सरकार को वर्ष में दो बार सर्दी और गर्मी में प्रदूषण उत्पन्न करने वाले स्रोतों का अध्ययन कर उसे रोकने के लिए एक मेकेनिज्म तैयार करना चाहिए। इसके साथ ही प्रदूषण को रोकने के लिए जनता को वृहद स्तर पर जागरूकता, हिस्सेदारी और जिम्मेदारी भी सख्ती से तय करनी होगी। तभी प्रदूषण को कंट्रोल करने में सफलता मिल सकती है।

यह करने होंगे उपाय
1.
 कूड़े का निस्तारण सही से हो कूड़ा जलाने से रोका जाए, वर्टिकल गार्डन बनाने का कोई फायदा नहीं मिल रही क्योंकि फुटपाथ से डस्ट उड़ती है।
2. डस्ट से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सड़कों के फुटपाथ, मीडियम बोल्डर सहित खुले जगहों को ग्रास से ढका जाए, ग्रीन टाइल्स लगाया जाए।
3. दिल्ली के थोक बाजारों, सदर बजार, गांधी नगर, खारी बाबली को लैंड यूज को चेंज कर शहर से दूर किया जाए। कारण लोग, बड़ी संख्या में वाहनों के चलने से धूल उड़ती है और वायुमंडल प्रदूषित होता है।

15 दिनों से प्रदूषण से बुरा हाल
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 15 दिनों से प्रदूषण जानलेवा बना हुआ है। दिल्ली का कोई भी कोना प्रदूषण के कारण सांस लेने के लिहाज से आज भी असुरक्षित बना हुआ है। सोमवार को भी दिल्ली के आनंद विहार और शादीपुर में हवा का स्तर गंभीर बनी हुई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑