गौरव कलश यात्रा इंदौर पहुंची समाज के सभी वर्गों ने जगह-जगह मंच लगाकर किया भव्य स्वागत जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने की अगवानी
यात्रा मार्ग गूंजा टंट्या मामा अमर रहे के नारों से यात्रा आस्था और श्रद्धा का बड़ा केन्द्र बनीइंदौरक्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील की स्मृति में निकाली गई गौरव कलश यात्रा आज इंदौर पहुंची।
यात्रा आस्था और श्रद्धा का बड़ा केन्द्र बनी
इंदौर
क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील की स्मृति में निकाली गई गौरव कलश यात्रा आज इंदौर पहुंची। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने यात्रा की अगवानी की। यात्रा ने धार जिले से इंदौर जिले में बेटमा क्षेत्र से प्रवेश किया। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकली। यात्रा का समाज के सभी वर्गों ने उत्साह के साथ जगह-जगह मंच लगाकर भव्य स्वागत किया। पूरा यात्रा मार्ग टंट्या मामा अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो गया।
यात्रा मार्ग पर पूरे समय जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, श्री गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मोटर साइकिल पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का ढोल-तासों और पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग पर बज रहे देशभक्ति के गीतों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
इंदौर शहर में इस यात्रा ने चंदन नगर के आगे बाग से प्रवेश किया। यहां जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों आदि ने अगवानी की और कलश यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई। यात्रा मार्ग को टंट्या भील के जीवन वृतांत पर आधारित पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि से सज्जित किया गया था। ज्ञात रहे कि क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील की स्मृति में उनके जन्म स्थान खण्डवा जिले के पंधाना के ग्राम अहिर बड़ौदा और रतलाम जिले के सैलाना से दो यात्राएं अलग-अलग मार्गों के लिये रवाना हुई थी। यह यात्राएं धार में एकत्रित हुई और एकत्रित होकर आज इंदौर आयी। यह यात्रा 4 दिसम्बर को भी इंदौर में रहेगी। यात्रा मार्ग पर अपार उत्साह का वातावरण था। यह यात्रा आस्था और श्रद्धा का बड़ा केन्द्र बनी।
राजवाड़े पर हुआ भव्य स्वागत
राजवाड़ा क्षेत्र में यात्रा का विशेष रूप से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई, आतिशबाजी की गई। टंट्या मामा के वंशजों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री गौरव रणदीवे, श्री गोलू शुक्ला, श्री कलसिंह डाबर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले