देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
मध्यप्रदेश 0 बार पढ़ी गई

गुरू नानक देव जी का संदेश, विश्व का कल्याण कर सकता है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरू नानक देव जी के 552 वें प्रकाश पर्व पर सभी भाई- बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि मानव जाति के उत्थान के लिए जो संदेश गुरू नानक देव जी ने दिया, वह आज पूरी दुनिया का कल्याण कर सकता है।

Abhishek Raghuvanshi20 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरू नानक देव जी के 552 वें प्रकाश पर्व पर सभी भाई- बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि मानव जाति के उत्थान के लिए जो संदेश गुरू नानक देव जी ने दिया, वह आज पूरी दुनिया का कल्याण कर सकता है।  एक ओंकार के मार्ग पर यदि हम चलें तो सारे भेदभाव समाप्त होंगे और सभी समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरू नानक जयंती के अवसर पर हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली, शांति, भाईचारे, प्रदेश की प्रगति और विकास  के लिए अरदास की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरू नानक देव जी का आशीर्वाद लेने और माथा टेकने प्रतिवर्ष गुरूद्वारे में उपस्थिति देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री  चौहान सदैव “चढ़दी कला में” रहे

मुख्यमंत्री श्री चौहान का गुरूद्वारे में “जी आयाँ नूँ” बोलकर कर स्वागत किया गया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से यह अरदास की गई कि मुख्यमंत्री श्री चौहान सदैव “चढ़दी कला में” रहे और मानवता की ऐसे ही सेवा करते रहे।

गुरू नानक जी ने दिया स्त्री और पुरुष समानता का संदेश, माता-बहनों का आदर जरूरी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकाश पर्व पर “वाहे गुरू जी का खालसा- वाहे गुरू जी की फतेह” के उद्घोष से अपना उद्बोधन आरंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकाश पर्व की “लख-लख बधाइयाँ” देते हुए कहा कि “एक नूर से सब जग उपजा” का वाक्य कोई भेदभाव नहीं, कोई जाति नहीं, कोई बड़ा नहीं और कोई छोटा नहीं का संदेश देता है। गुरू नानक जी ने यह भी कहा था कि स्त्री और पुरुष बराबर हैं। माताओं-बहनों का आदर करो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि गुरूद्वारे की प्रबंधक कमेटी की सचिव एक महिला हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरू नानक देव जी के चरणों में प्रणाम करते हुए प्रार्थना की कि प्रदेश, देश और पूरी दुनिया में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि हो, सभी लोग सुखी एवं निरोगी रहें, सब सही मार्ग पर चलें और एकता, प्रेम और भाईचारा सदैव बना रहे।

ईश्वर मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं सही तरीके से बेहतर सेवा कर सकूँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य का सेवक होने के नाते मैं गुरूद्वारे में यही प्रार्थना करने आया हूँ कि ईश्वर मुझे इतनी शक्ति दे, कि मैं सबकी सही तरीके से बेहतर सेवा कर सकूँ। यह हमारा सौभाग्य है कि गुरूनानक जी भोपाल भी पधारे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुरूद्वारा टेकरी साहब की लीज के संबंध में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने “जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल” के उद्घोष से अपने उद्बोधन को विराम दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कड़ा प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को गुरूद्वारे की ओर से शॉल तथा प्रतीक-चिन्ह भेंट किए गए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
इंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
↑